Nojoto: Largest Storytelling Platform
vandana8236
  • 33Stories
  • 131Followers
  • 366Love
    1.2KViews

vandana

"हम तो हमसफ़र बनने निकले थे, किश्मत ने उन से मिला दिया, जिंदगी ने इतने धोके दिए, कमबख्त शायर बना दिया "

  • Popular
  • Latest
  • Video
54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

सही वक़्त के इंतजार मे 
जिंदगी बे-वक़्त हो गयी 
बेकदर वो.. शुरू से था 
बेखबर थे..हम भी नहीं 
इश्क समझो.. या इबादत थी मेरी 
इंतजार उसका था.. वो आदत थी मेरी 
ना समझा उसने 
ना जाना कभी 
वो एक फरेबी था 
जो "ना" लौट के आना कभी!
Vandu.. #Love#hindi#nojoto
54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

क्या खूब तमाशा है तेरे प्यार का,  
शिकार करके, शिकार से पूछे,  
क्या मज़ा आया शिकार का,  
जहर के जाम पिलाते रहे,  
रह ना जाये कतरा शराब का,  
जुल्मो सितम होते गए, 
क्या हद है तेरे इंतकाम का, 
इल्जाम देकर खुद से पूछो,  
क्या बजूद है तेरे इल्जाम का, 
दिल से निकले हो अभी,  
रूह से निकलोगे जब, 
इंतजार है उस शाम का..!!
   Vandu.. #Light#nojotohindi
54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

आंखे कमज़ोर क्या हुई  , 
औऱ...साफ दिखने लगा,

भरोसा किस पर करू यहाँ ,
जब इंसान भी रंग बदलने लगा,

दिल मजबूत था मेरा.... एक अर्से से, 
ना जाने क्यू.. अब पिघलने लगा,

ठोकर  किश्मत से मिली... तो क्या हुआ,
मेहनत से खुद की तकदीर बदलने लगा,

उम्र गुज़रती रही घर बनाने मे,
जेब खाली हुई औऱ घर जलने लगा,

क़यामत फिर आयी है ....आजमाने मुझे,
काँटों पर चला हू.... अब आग पर चलने लगा !!

Vandu.. #feather
54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

कुछ तन्हा है दिल मेरा,  
उस पर ये तन्हाई है, 
हवा ने क्यू है रुख बदला, 
'क्या' पैगाम पुराने लायी है, 
खुश हू मैं अपनी सिलवटों मे, 
यही मेरी सच्चाई है, 
कमी मुझ मैं हो लाख मगर, 
ना की कोई बेवफाई है, 
तुम भी समझते, 
अगर हक़ीक़त मे होते, 
गुरुर की पट्टी आँखों पर सजाई है,  
झूठ की रस्सी मे जकड़ने चले थे, 
औऱ कहते रहे उन्होंने वफ़ा निभाई है!
  Vandu.. #nojoto

nojoto #Shayari

54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

कहदो उनसे हम उन्हें याद नहीं करते 
अब ना बिछड़ने का है गम 
औऱ मिलने की फ़रियाद नहीं करते 
टूट कर जुड़े थे कभी उनके इश्क़ मे 
अब टूट कर जुड़ने की आजमाइश नहीं करते.... 

कहदो उनसे हम उन्हें याद नहीं करते! 
Vandu.. #nojoto#love

nojoto#Love

54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

The time when you left me alone मुझसे मेरी "पहचान" छीन कर पूछते है 
"तेरी पहचान क्या है"
Vandu.. #nojoto

nojoto #Shayari

54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

बदले हुए वक़्त मे.. वो "रूह"है हम 
जो वक़्त के साथ ना बदल पाए 
बदल गए वो सब.. जिन्हे बदलना था 
हम तो उन्हें देख कर भी "ना"बदल पाए 
Vandu.. #SAD
54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

हम भी कितने मज़बूर बैठे है 
पास हो कर भी दूर बैठे है 
हमें डर है उनके बहकने का 
औऱ वो बहकने को मंज़ूर बैठे है 
Vandu.. #nojitohindi#love
54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

#nojotohindi#nojotovideo

#nojotohindinojotovideo

54437b48b99f7eea2986662383293968

vandana

#zindgi
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile