Nojoto: Largest Storytelling Platform
anushkasrivastav9174
  • 20Stories
  • 12Followers
  • 324Love
    0Views

नुष 😘

writer , singer ,dancer Mahadev 🙏🙏 Animal lover 🐱🐱 Crush M.s dhoni 💞 quote- Animals are far better than humans . future lawyer 👩‍⚖️

  • Popular
  • Latest
  • Video
5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

मेरा इश्क गुलाब सा नही है जिसमें केवल प्रेम हो
मैंने अपने इश्क के लिए चुना है गुड़हल को जिसके रगो में प्रेम समझने के लिए लाल और प्रेमी को समझने के लिए सफेद(शांति) रंग घुला है जो अपनी ओर आकर्षित मात्र नही करता ब्लकि प्रेम सिखाता है जो बताता है कि प्रकृति( मां दुर्गा, स्त्री) को गुलाब से ज्यादा गुड़हल पसंद है
मुझे पता है गुलाबों के गुलदस्तों में गुड़हल का कोई स्थान नही होगा
मगर कोई तो होगा जिसे गुलाब से ज्यादा गुड़हल पसंद होगा

©नुष 😘

5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

गर्व और घमंड में बस इतना सा फर्क है
औरों को जो हो वो गर्व और खुद से खुद पर जो हो वो घमंड

©नुष 😘 #meltingdown
5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

यकीं मानो मैनें हर शाम सिर्फ काटी है ,बिताई नही
तुम्हारें जाने के बाद

©Anushka 🥰 sham
#alone

sham #alone

5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

बहुत सी कविताएं कहानियां लिखी पढ़ी गईं मनुष्यता पर! 
पर कोई नही लिख पाया सवेदनाएं पशुओं की कोरे कागजों पर
कोई नही जान पाया ऐसे लफ्ज जो बयां करें उनके जज्बातों कों
रक्त एक सा शवास लेने की प्रक्रिया एक जैसी,
 सृजन की कला होने के पश्चात भी भिन्नता!
परन्तु क्यों?
भूख लगने पर क्रोध और अश्रु दोनों को ही आते हैं
बारिश में भीगने से  बचने की चेष्ठा दोनों ही करते हैं
 किन्तु बचता केवल मानव है पशु नही, व्योंकि उसे 
डर है इस बात का कि कहीं ये मूक पशु 
उनकी संपत्ति पर आधिकार न कर लें 
पशु भी करते हैं प्रेम, ठीक वैसे ही जैसे
 मनुष्य करता है किन्तु फिर भी भिन्नता!
सारें गुण एक से होने पर भी एक सर्वोच्च है और 
दूसरा उतना ही ओछा
परन्तु मुझे तो लगता है कि पशु मनुष्य से अधिक श्रेष्ठ हैं 
क्योंकि वो जो हैं सामने से है और मनुष्य
छल ,पाखण्ड़ ,द्वेष और_पीठ पीछे वार का गुण तो
 मनुष्य लेकर जन्मा किन्तु कलंकित पशु हुए
- और तो और ईश्वर का अन्याय देखिए- उसने 
पशुओं को दयनीय तो  बना दिया किन्तु 
मनुष्य में दया का गुण डालना भूल गया
परिणाम स्वरूप ये इतने दयनीय हो गए कि 
अपना अस्तित्व ही गवां बैठे
और अन्त में दयाभाव हीन मनुष्य इतना लोभी बन बैठा
 कि इन मूक पशुओं को भी भोजन बना बैठा

©Anushka 🥰

5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

प्रेम के राग तो वही जानता है जिसने
देखें हो प्रेम में राग और वैराग दोनो ही

©Anushka 🥰 #प्रेम राग
5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

 #शहर
5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

कुछ बदला हुआ सा लहजा है तुम्हारा यहां सबसे
लगता है तुम भी मेरे शहर से आए हो

©Anushka 🥰

5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

क्या हमारे समाज में पुरुष इतने चरित्रवान हैं
कि प्रत्येक बार अपनी पवित्रता 
सिद्ध करने के लिए अग्नि परीक्षा 
एक स्त्री को ही देनी पड़े?

©Anushka 🥰 #letter
5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

किसी स्त्री और पुरुष के मध्य दोस्ती में प्रेम हो ये आवश्यक नही
किन्तु उनके मध्य के प्रेम में दोस्ती हो ये उतना ही आवश्यक है जितना सूर्य और चंदा के मध्य पृथ्वी का होना

©Anushka 🥰 #letter
5f72db6142fba11da822f8c197402872

नुष 😘

सुनो ऐसा है ये बाबू शोना वाला रोना धोना तो हमसे होगा ना
 हां अगर 
हमारे हाथ की अदरक वाली चाय पीना हो तो बताओ?

©Anushka 🥰 #letter
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile