Nojoto: Largest Storytelling Platform
shilpijain8470
  • 360Stories
  • 714Followers
  • 5.1KLove
    35.7KViews

chahat

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White A friend like gathering is more indeed,
 needed than gathering of friends ,,
                           𝒮𝒽𝒾𝓁𝓅𝒾 𝒿𝒶𝒾𝓃

©chahat friends
608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

If I ever become a question,
Then you become my answer.
If the boat is drowning in the whirlpool,
You become my oar.
If some dreams are shattered and incomplete,
You become my reality.

This is the only desire of my heart,
To have a connection with you in this way.

When life leaves my side,
You become my last breath.

©chahat
608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

खुद में खोकर खुद को मै पा लूँ।
रूठू कभी तो खुद को मै मना लु।।
आँखों में जो आये आंसु तो बहा लू।
हाथ उठाकर खुद को चुप करा लू।।
देख आइना में थोड़ा मुस्करा लू।
हो जाऊ उदास तो खुद को संवार लूँ।।
बाते तुझे दिल की मै सारी  बता दूँ ।
धड़कने मै अपनी तुझको सुना दूँ।।
गिरने ना दूँ,चल तुझे संभाल लूँ।
थामकर उम्मीदें,तुझे ढाल बना लूँ।।
शांत मन से खुद को समझा लूँ।
थक गयी अब चल खुद को सुला लूँ।।
खुद में खोकर मै खुद को पा लूँ।
चल रे मन आत्म ध्यान लगा लूँ।।
खोयी हुई छवि को खुद से पा लूँ।
मुस्कराहटो को अपना साथी बना लूँ।। 
मान सम्मान से परे अपनी दुनिया  बसा लूँ ।
चल रे मन तुझे अपनी प्यारी सखी बना लूँ।।

©chahat
608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White दस दिन के दस धर्म।
सिखाते है कैसे काटे कर्म।।
जीवन के चक्र भंवर से।
कैसे जाये भव से  तर।।
क्या रखा है,जीवन में।
रे मानव स्व कल्याण कर।।
कब तक रहेंगे जीवन में।
हम खुद को संवार कर ।।
पुण्य कर्म कमा, क्यू ना जीले।
अपना आत्मकल्याण कर।।
पाप कमाते कितना हम।
मान अहंकार में डूब कर।
बुरे के साथ बुरा करके हम।
क्या पा लेंगे सत धर्म कर।।
मन में क्षमादान के भाव रख।
मांग क्षमा तू सत्य धर्म कर।।
ना रख बैर,न रख अहम।
जिसे तू,जो तुझे पसंद नही।
ना बैर,ना प्रेम व्यबाहर कर।।
मांग ले क्षमा उससे भी हाथ जोड़कर।
मन को अपने तू बोझ से हल्का कर।।
साधना अपनी पूर्णकर खुद को तपाकर।
तोड़ दे अहंकार सारे उत्तम क्षमा मांगकर।।

©chahat
  दस धर्म......

दस धर्म...... #कविता

608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White बेटियां 
माँ की छवि सी होती है बेटियां ।
सजती संवरती मुस्कराती सी बेटियां।।
चुपके से माँ की चूड़ियाँ पहनती।
ओड़कर चुनरी पूरे घर में भागती।।
सर ओढ़कर इठलाती  सी बेटियां ।
कोई देखले तो शर्माती सी बेटियां।।
करके श्रृंगार लगती सोन परी सी।
बड़ी खूबसूरत होती है बेटियां।
घर की मुस्कराहट होती है बेटियां।।
पापा का खजाना माँ की जान।
सुकून देती है बिटिया की मुस्कान।।
जिद्द करती अपनी हर बात मानवाती बेटियां।
घर आंगन महकती बेटियां।।
                 शिल्पी जैन

©chahat
  बेटियां

बेटियां #कविता

608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White एक रिश्ता दोस्ती का।
जो होता है बेफिक्री सा।।
जहाँ जिद्द नही होती है रिश्तो मे।
होता है सिर्फ प्यार और विश्वास।।
 जहा ढोल नहीं बजते मुलाकातों मे।
होती है खनक और एक मीठी सी आश।।
वो रिश्ता खुद ब खुद चमकता है।
फिर चाहे वो धरती हो या आकाश।।
वो रिश्ता फूलों सा महकता है।
होता है प्यार भरा एक मिठा सा एहसास।।
वो रिश्ता बन जाता है खुद ब खुद खास।
और भर जाता है जीवन में एक मिठास।।
जो जरूरत पड़ने पर हर पल होता है साथ।
फ़िसलते हुए कदमो को थाम लेते है उसके हाथ।।
वो जो रुलाता नही है ।
जो होता है स्वार्थ से परे।।
वो रिश्ता जो सताता नहीं है।
ना होता है,किसी के आसरे।।

©chahat
  एक रिश्ता

एक रिश्ता #कविता

608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White कुछ कहूं।
या चुप ही रहूँ।।
बबाल तो होना ही हैं।
जवाब दे भी दूँ।
सवाल तो उठना ही हैं।।
सब कुछ करके भी।
बहुत कुछ रह ही जाना हैं।।
ठहरे रहो तुम।
वक़्त तो निकल ही जाना हैं।।
किसी न किसी बहाने।
जिंदगी तो गुज़र ही जाना हैं।।
मुस्करा लो थोड़ा।
रोते रहोगे तो किसी का क्या जाना हैं।।
 जी लो न जिंदगी।
मर जाओगे तो तस्वीर ही बन जाना हैं।।
कम सही।
थोड़ा मीठा सा गम सही।।
ख़ुद के लिए तुम मिशाल बन जाओ।
दुसरो को नापसंद सही।।
अपना एक अलग अंदाज़ बन जाओ।
सबके न सही किसी एक के ख़ास बन जाओ।
ख़ुद को दे दो मुस्कराहट का ख़िताब।
मरने से पहले बन जाओ एक खूबसूरत किताब।।

©chahat
  मुस्करा लो थोड़ा

मुस्करा लो थोड़ा #कविता

608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White मैं लिखती हूँ, कागज पर, 
अपने दिल की हर दास्तां।
लगता है जैसे चल पड़ी कलम,
ढूढ़ने समझाशो से भरा रास्ता।।
बह पड़ते है, शब्द ख़ुद ब ख़ुद,
जैसे धड़कनों से हो गहरा वास्ता।
जैसे दिल को मिल गया,
 आंसू बहाने का एक आसान रास्ता।।
शब्दों को समेटना आसान नहीं होता।
दिल कोई मिट्टी का सामान नहीं होता।।
पिघल जाता है मोम सा 
पर इसे जलाना आसान नहीं होता।।
जब बंधती हैं, विश्वाश की डोर,
तब लगता हैं ख्वाहिशो का मेला।
जब टूटता हैं ये कच्चे धागे सा,
तब फिर रह जाता ये मन अकेला सा।।
मजबूत करो ख़ुद अपने मन का कोना कोना।
ये दिल ❤️ हैं दोस्तों न की कागज का खिलौना।।
।

©chahat
608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White मैं ख़ामोशी से सुन लूंगी तेरी हर बात।
बस तू जीवन में  शोर बनकर रहना साथ ।।

©chahat
608530df792a37882bba591c17957ee0

chahat

White मत भूलो की एक सफल व्यक्ति भी एक इंसान है। 
उसे सफल बनाया उसकी मेहनत और लगन ने ही हैं।।
बाकी तो माना की किस्मत के खेल भी निराले है।
पर किस्मत के भरोसे बैठ अमीर नहीं बन जाते है।। 
ताजो तख़्त कोई भी बिना मेहनत के नहीं पा लेते है 
नहीं मिल जात किसी को हवाओ में सम्मान 
इसे पाने वो दिन रात पसीना बहाते है 
भूल जाते है ख़ुद जब वो तब खजाने भर पाते है 
आप कितने भी कमजोर हो या हो मन के मारे 
मेहनत और दृढता के आगे तो भगवान् भी हारे है 
मत ठहरो चलते रहो सफलता के हज़ारो राते है 
जिंदगी आपकी अपनी है बाकी सब तो पराये है 
आपके पास दिमाग़ हैं 
आप देख सुन सकते है आप अपाहिज नहीं हैं 
इससे बढ़ा तोहफा
 भगवान् आपको और क्या दे सकते हैं
अपने कर्मो को तो 
आप खुद बाँधकार लाये हैं 
शिकायते मत कीजिये दुसरो से....
किसी के हुनर को 
तारीफों के पँख भी तो दे सकते हैं 
प्यार के मीठे शब्दों से 
उन्हें मुस्कराहटे भी तो दे सकते हैं 
और ख़ुद को अपनी मेहनत से 
एक नया रूप  दे सकते हैं 
मत ठहरो ए मुसाफिर भीड़ बहुत हैं।
चलते रहो बढ़ते रहो इतना ही बहुत हैं।।
उस भीड़ में ख़ुद को साबित करना हैं।
ठहरी  नदी नहीं ये जीवन तो एक झरना हैं।।
हर दिन हर सुबह बस तुम्हे आगे बढ़ना हैं।
जीवन के पलों को सफलताओं से भरना हैं।।
दूर कहीं खड़ी ख़ुशी इंतज़ार में तुम्हारे हैं।
तुम्हे वैसे अपने हौसलों को जारी रखना हैं।।
।                      
।

©chahat
  सफलता आपके हाथों में

सफलता आपके हाथों में #कविता

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile