Nojoto: Largest Storytelling Platform
nojotouser6046761192
  • 3Stories
  • 5Followers
  • 12Love
    0Views

मयंक अवस्थी

  • Popular
  • Latest
  • Video
635a7c1431d7df55835a794a50d9a2d9

मयंक अवस्थी

गोकुल की गैल-गैल गोप ग्वालिन कौ,
गोरस के काज लाज-बस कै बहाइबौ ।
कहैं रतनाकर रिझाइबो नवेलिनि कौं,
गाइबौ गवाइबौ औ नाचिबौ नचाइबौ ॥
कीबौं स्रमहार मनुहार कै बिबिध विधि,
मोहिनी मृदुल मंजु बाँसुरी बजाइबौ ।
ऊधौ सुख-संपति-समाज ब्रज-मंडल के,
भूलैं हूँ न भूलै, भूलैं हमकौं भुलाइबौ ॥
                          ~रत्नाकर #Janamashtmi2020
635a7c1431d7df55835a794a50d9a2d9

मयंक अवस्थी

अंतर्द्वंद हृदय का जब भी मन को पार करेगा 
    जीवन की गति सहज बढ़ेगी और विस्तार मिलेगा
 
सकल सृष्टि में मिलते जुलते
अनुबन्धों पर मन की सुनते
        धरा-गगन के क्षितिज मिलन पर 
आशा का सौंदर्य निरखते
जुड़कर सबसे प्यार करें तो सबका प्यार मिलेगा 
जीवन की गति सहज बढ़ेगी और विस्तार मिलेगा।

पथरीली राहों को चुनते
राह थके पर लक्ष्य को बुनते
  पथ पर हासिल सघन-विरल में
अडिग कदम संयम से बढ़ते

मूल जुड़े चलते रहने पर सपनों को आकार मिलेगा
जीवन की गति सहज बढ़ेगी और विस्तार मिलेगा।

 धार समय की प्रतिपल पढ़ते
नयन भाव समदर्शी रखते
सम्बन्धों के तापमान पर
प्रीति लिए शब्दों को गढ़ते
प्रकृति सरीखा हो अनुकूलन तो संवाद बढ़ेगा
जीवन की गति सहज बढ़ेगी और विस्तार मिलेगा। #अंतर्द्वंद.....
635a7c1431d7df55835a794a50d9a2d9

मयंक अवस्थी

#चुनाव 2019 क्या कहें उनको जिन्हें हम कर रहें हैं पेश पंचवर्षीय योजना और बदलना वेश हाथ जोड़े ज्ञान देते हो कोई उपदेश जोड़ में सिक्के लगाते सहज देते क्लेश झूठ की संवेदना का भाव ढोते हैं

#चुनाव 2019 क्या कहें उनको जिन्हें हम कर रहें हैं पेश पंचवर्षीय योजना और बदलना वेश हाथ जोड़े ज्ञान देते हो कोई उपदेश जोड़ में सिक्के लगाते सहज देते क्लेश झूठ की संवेदना का भाव ढोते हैं


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile