Nojoto: Largest Storytelling Platform
hemantankithindi3778
  • 14Stories
  • 37Followers
  • 72Love
    21Views

Hemant Ankit Hindi-Kavita

मिट्टी का तन मस्ती का मन क्षण भर जीवन - मेरा परिचय, उल्लास चपल,उन्माद सरल,प्रतिपल पागल- मेरा परिचय

www.hemantbahubali.blogspot.com

  • Popular
  • Latest
  • Video
6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

तुम उस उपवन के पुष्प बनो जिसमे न कभी पतझड़ आये,
तुम उस दीपक की ज्योति बनो जो कभी न बुझने पाए!
जन्मदिवस की असीमित शुभकामनाएं मित्र!!
💐💐💐💐
🎂🎂🎂🎂

6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

तुमने तोड़ा ही था रिश्ता इतनी नौटंकी करके,
हम भूल ही गए कि गुनाहगार कौन था!
6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

रासायनिक प्यार....

रासायनिक प्यार.... #nojotovideo

6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

ऐ मेरे गम देख तेरा क्या हाल हो गया,
बहन ने मुस्कुराया और तू पामाल हो गया!

(पामाल=बर्बाद)

ऐ मेरे गम देख तेरा क्या हाल हो गया, बहन ने मुस्कुराया और तू पामाल हो गया! (पामाल=बर्बाद)

6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

हर रोज रात सोने से पहले याद तेरी आ जाती है,
हर बात कसक,हर चाह सिसक,हर आह अश्क़ बन जाती है,
तब कंठ तार झंकृत होते,अधरों से गान छलकता है,
अन्तस् का अनुराग पिघलकर शब्द रूप ले बहता है!

6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

तुम मेरी तन्हाईयों में मीत हो,
तुम मेरे कोमल हृदय का गीत हो,
देखो कितनी सहजता से हार जाता हूँ मैं तुमसे,
तुम हमारे हार में भी जीत हो!

6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

उससे वादा है साथ चलने का,
रूह का इरादा है जिस्म बदलने का!
6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

चलो मान भी लिया कि तुम समंदर हो,
पर मेरी प्यास न बुझा पाए तो किस काम के हो?
6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

सहारा सचमुच देना हो तो हाथ कस के पकड़ना,
बाहर आंसू का समंदर है अगर छूटे तो डूबकर मर जायेंगे!
6897b0035701c0610914ffeb7552bd92

Hemant Ankit Hindi-Kavita

जुबाँ खामोश होती है मगर दिल मे उल्फत का समाँ रहता है,
जिस्म कितना भी बूढ़ा हो जाये मगर दिल जवां रहता है!

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile