Nojoto: Largest Storytelling Platform
nojotouser2616753797
  • 73Stories
  • 203Followers
  • 769Love
    2.7KViews

आदर्श सिंह

  • Popular
  • Latest
  • Video
6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

नागफनियों से भी दिल्लगी  कर लेंगे,
इज्जत  मिलेगी  तो पैलगी कर लेंगे,
सच मानो तुम वजूद बचाने के लिए
गुलामी मिली तो खुदकुशी कर लेंगे।
                               - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह खुदकुशी....

खुदकुशी....

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

इश्क का कुछ हिसाब रख लेते,
बालों  में  इक  गुलाब रख लेते,
तेरी  हाँ  है  बताने  के  खातिर,
सीने पर बस  किताब रख लेते।
                      - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह क्या तुम्हें इश्क है.....

#Love

क्या तुम्हें इश्क है..... #Love

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

वो दिन कितने अच्छे हुआ करते थे,
जब  हम  लोग  बच्चे हुआ करते थे।

कितना सुकूँ मिलता था सच कहना,
जब  मकान  कच्चे  हुआ  करते  थे।

आज हकीकत से बहूत डर लगता है,
तब  ख़्वाब  भी  सच्चे  हुआ करते थे।

सच कहें तो आज परिवार टूट जाते हैं,
तब खिलौनों के बाल-बच्चे हुआ करते थे।
                                   - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह वो भी दिन......
#brothersday

वो भी दिन...... #brothersday

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

घरों की सजावट खो गयी साहब,
चेहरे से थकावट खो गयी साहब।

अब तो  मैं सिर्फ हँसता रहता हूँ,
मेरी  मुस्कुराहट  खो गयी साहब।

कभी आते पास तो मालूम हो जाता,
अब  तो  वो  आहट खो गयी साहब।

घड़ों में पानी अब कहाँ ठंढा होता है,
अब  वो  बनावट  खो  गयी  साहब।
                        - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह मुस्कुराहट खो गयी साहब.....

#OneSeason

मुस्कुराहट खो गयी साहब..... #OneSeason

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

कल अपने शहर को निकल जाओगे,
इक नयी रीति में जाके ढ़ल जाओगे।
ये भी सच है मानो या ना मानो तुम,
दूर जाकर के  हमसे  बदल जाओगे।
                               - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह बदल जाओगे....

बदल जाओगे....

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

ख्वाबों का संसार दिखायेंगे तुमको,
कैसा होता प्यार दिखायेंगे तुमको।
ये  चाँद-वाँद  बेकार  की  बातें  हैं,
आना अपना यार दिखायेंगे तुमको।
                          - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह
  मेरा यार.....

#moonbeauty

मेरा यार..... #moonbeauty

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

ख्वाबों का संसार दिखायेंगे तुमको,
कैसा होता प्यार दिखायेंगे तुमको।
ये  चाँद-वाँद  बेकार  की  बातें  हैं,
आना अपना यार दिखायेंगे तुमको।
                          - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह
  मेरा यार.....

#moonbeauty

मेरा यार..... #moonbeauty

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

ख्वाबों का संसार दिखायेंगे तुमको,
कैसा होता प्यार दिखायेंगे तुमको।
ये  चाँद-वाँद  बेकार  की  बातें  हैं,
आना अपना यार दिखायेंगे तुमको।
                          - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह मेरा यार.....

#moonbeauty

मेरा यार..... #moonbeauty

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

मैं   उससे  नेह  के  सभी  धागों को काट आया हूँ,
फैली थीं जो इश्क की डालियां उनको छाँट आया हूँ।
मेरे खाली बर्तन देखकर वो मुझे भिखारी समझता है,
उसे  क्या  मालूम  है  की  मैं  सबकुछ बाँट आया हूँ।
                                                - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह मेरा वजूद....

#Mic

मेरा वजूद.... #Mic

6f525f2f42ed8093874c22293788b31f

आदर्श सिंह

वाह री कलयुग की संतान-२
संस्कृति भूले कायदा भूले भूल गए सम्मान।
वाह री कलयुग की संतान-२

उस माँ ने नौ माह रखा था हमको अपने तन में,
सोंचो क्या उत्पात किये थे हमने उस बचपन में।
हमको खूब खिलाकर वह खुद भूखी सोती थी,
सारी खुशियाँ हमें थमाकर मन ही मन रोती थी।
वह चाह रही इंसान बनाना बन गए हम शैतान,
वाह री कलयुग की संतान-२

उन  कंधों  की भूले कहानी जिनमें हरदम झूले,
हम सब की खुशियोँ की खातिर जो अपना सब भूले,
जिसे पकड़कर गलियों में हमने चलना सीखा था,
बनी  सहारा  सबसे  पहले  उस अँगुली को भूले।
एक  हँसी  पर  जो  हँस  देता वो है पिता महान,
वह री कलयुग की संतान-२

जिन्होंने सारी खुशी थमा दी वो खुशियाँ ढूढ़ रहें हैं,
जिन्होंने हमको चलना सिखाया वो लाठी गूढ़ रहें हैं,
जिन्होने सबको खिला-खिलाकर आज तलक तैयार किया,
हाय! री  कैसी  किस्मत  वो  खुद  भूखे झूझ रहें हैं।
कितनी हमने उन्नति की और कितने बने महान,
वाह री कलयुग की संतान-२
                                         - आदर्श सिंह

©आदर्श सिंह पिता....

#FathersDay

पिता.... #FathersDay

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile