Nojoto: Largest Storytelling Platform
anamikapatel4143
  • 244Stories
  • 11Followers
  • 2.9KLove
    3.1KViews

Anamika Patel

Humanity is my first priority ❤️

  • Popular
  • Latest
  • Video
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

"माँ"
मेरे जीवन की अद्भुत संस्कृति है वो, 
जो हर पीड़ा सह जाये ऐसी दिव्य शक्ति हैं वो,
मेरी श्वासों का आवागमन हैं वो, 
मेरे ह्रदय का पवित्र भजन हैं वो, 
मेरे जीवन का हर वेद - पुराण हैं वो, 
मेरी कठिनाइयों में गीता का जीवंत प्रमाण हैं, 
मेरे कंटक भरे पथों में पुष्पों की बहार हैं वो, 
मेरे हर अनसुलझे प्रश्नों का स्पष्ट सार हैं वो, 
गुरु सी उपदेशक भी हैं वो, 
ईश्वर सी सही दिशा निर्देशक भी हैं वो, 
सौन्दर्यता की अनुपम खान हैं वो, 
ममता का अतुलनीय मान हैं वो, 
उसकी मुस्कुराहट बिना जीवन में कुछ भी नहीं, 
मेरे संपूर्ण आस्तित्व का आधार हैं वो... 👣🙏❤

©Anamika Patel
  #maa
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

किस्मत का ये कैसा प्रहार हैं, 
दस जीतों के बाद परिणाम हार हैं, 
कैसा अद्भुत खेल का ये द्वंद्व था, 
अविस्मरणीय पलों का ये कैसा छंद था, 
मैदान में प्रार्थनाओं की प्रज्ज्वलित पुंज थी, 
हर खिलाड़ी, हर भारतीय के मन‌
 मस्तिष्क में सिर्फ जीत की ही गूंज थी, 
मेहनत के तरकश में हौसलों का तीर था, 
एक बार भारत फिर से "world cup "
के बेहद करीब था, 
माना जीत का ताज हमारे हाथों में न आया, 
माना करोड़ों भारतीयों का ख्वाब 
एक बार फिर पूरा न हो पाया, 
लेकिन हमारे दल‌ में "अर्जुन" सा विराट हैं,
हमारे इस रण में "कर्ण" सा रोहित भी
विद्यमान हैं,
भला हीरे को भी हीरे का उपहार दिया जाता हैं क्या, 
भला सूर्य को भी दीपक दिखाया जाता हैं क्या, 
जाज्वल्यमान सदा हमारा ये "भारत " रहेगा, 
परिणाम कुछ भी हो ह्रदय में "तिरंगा"लहू बन बहेगा... 🇮🇳

©Anamika Patel #Weloveindia
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

आधुनिकता की परिभाषा हैं
विचारों में समदर्शिता व‌ पारदर्शिता, 
न‌ कि संस्कारों में फूहड़ता और
रहन‌- सहन‌ में  अश्लीलता... 🙏

©Anamika Patel #thought_of_the_day
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

हर स्त्री को उसके हिस्से का 
सम्मान मिले
और मिले उसके हिस्से का
आसमां‌ बेखौफ
उसके सपनों की उड़ान भरने के लिए, 
इससे बेहतरीन और क्या हो सकता
हैं "माँ दुर्गा" के प्रति श्रद्धा अर्पण करने के लिए... 🙏👣

©Anamika Patel #navratri
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

ढूढ़ने से तो ईश्वर को भी
पाया जा सकता हैं, 
लेकिन इस दुनियाँ में एक अद् द
इंसान मिले तो कमाल हो...!

©Anamika Patel #life
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

वो मुस्कुराहट कितनी लाजवाब 
होती हैं, 
जो किसी और की खुशी के
लिए चेहरे पर आकर
दिल को सूकूं दे जाती हैं...!

©Anamika Patel #You&Me
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

लोग समझने के सिवा
हर मसवरा दे जाते है...!

©Anamika Patel #dilkibaat
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

सबसे बेहतरीन संगीत वही
लगता हैं इंसान को 
जो, उसकी मौजूदा स्थिति के 
एहसासों को बयां कर जाये...!

©Anamika Patel #यकीं
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

जब इंसान स्वयं को अपनी
ताकत मान लेता हैं, 
तो वो हर अंधेरे में रौशनी
ढूंढ़ ही लाता हैं...!

©Anamika Patel #walkalone
6fb73be8db33476245200298bf7ce4d4

Anamika Patel

चाय संग कुछ पल खुद के साथ
गुजारने को मिल जातें हैं, 
वरना इतना अपनापन 
कहाँ होता "चाय" से...!

©Anamika Patel #chai
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile