Nojoto: Largest Storytelling Platform
hitendradayal1448
  • 246Stories
  • 69Followers
  • 1.8KLove
    2.7KViews

Hitendra

  • Popular
  • Latest
  • Video
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

जो  रोजाना  नभ  को छूकर आती है, 
सारे विश्व में जिसकी फैली ख्याति है;
शौर्य तेज से खुद को नित्य सजाती है,
कार्य कुशलता युद्ध मे विजय दिलाती है..
सशक्त वायुसेना अपनी सबसे न्यारी है...
साहस बलिदानों की महकती क्यारी है..

कर्मठ नभ योद्धाओं से सुशोभित भारतीय 
वायुसेना दिवस की समस्त देशवासियों को 
हार्दिक शुभकामनायें ✈️🚁💐💐

©Hitendra #airforce
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

White भाषा  सरल  है हिंदी मन को भाती है;
बड़ी लचीली सबको खुद में समाती है।
भिन्न  भिन्न  प्रान्तों  का मेल कराती है;
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

हिंदी युगों  से भारत  का  सरताज  रही;
राजाश्रय  की नही कभी मोहताज रही।
व्याकरण रचना इसकी सबसे खास रही।
शब्द कोश  पर दुनिया करती नाज रही।।
संस्कृत की  पुत्री  है  ज्ञान  सिखाती है;
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

सब भाषा मे हिंदी सबसे न्यारी  है ;
देवनागरी  लिपि  मनोहर  प्यारी है।
सुंदर  सुंदर  शब्द फूल की क्यारी है;
विश्वभाषा यह बनने की अधिकारी है।।
मन  मीठा  कर  देती , दिल  हर्षाती है।
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

हिंदी  ही  अपना  गौरव  सम्मान है ;
हिंदी  ही  नव  भारत का निर्माण है।
हिंदी  देश  प्रेम  की  इक पहचान है;
राष्ट्र  एकता  के  'हित'  में वरदान है।
वैज्ञानिक भाषा संस्कृति बतलाती है।।
इसीलिए  यह  राजभाषा कहलाती है।।

*हिंदी के महत्व को जाने और राष्ट्रीय एकता के लिए अधिक से अधिक उपयोग में लेवें।*

©Hitendra #hindi_diwas
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

🙏💐💫✨👨‍🦳✨💫💐🙏
जीवन में मुस्कुराहटों का कारवाँ है पिता,
हमारी सब आरजूओं का आसमां है पिता ;

मतलब की इस दुनिया में बेमतलब प्यार है ;
उन्हीं से  तो  अपने  सारे सपने साकार हैं..

ना जाने कैसे आप मन की बात जान लेते थे ,
शुरू में गुस्सा होते, फिर सब बात मान लेते थे;

कल जो डांट बुरी थी आज अच्छी लगती है,
सिखायी जीवन की कहानी सच्ची लगती है;

हमारी कामयाबी की आपने सदा दुआ की है, 
गले लगते ही हमारी सब गलतियाँ भुला दी है;

ईश्वर से स्वस्थ जीवन की फ़रियाद करते हैं,
जन्मदिन पर सारे उपकारो को याद करते है..

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें पापाजी 
🙏💐💫✨👨‍🦳✨💫💐🙏

©Hitendra
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

White ✨💐💫✨💐💫✨💐💫

आजकल अमीरों की शादी के चर्चे हैं, 
सुना   है   बेहिसाब   उनके   खर्चे  हैं..

सितारों  से  उनके  घर आंगन सजें है;
अच्छे ठाठ बाट व खूब उनके मजे हैं।

क्या इक दिन में इतना पैसा आया है!
उनके बाप से पूछिए, कैसे कमाया है?

लक्ष्य सामने रख परिश्रम में लगे होगे;
रात रात भर भूखे प्यासे भी जगे होंगे.

अपने  ऐशो आराम  को भुलाया होगा,
सजगता कर्मण्यता को अपनाया होगा;

धीरे  धीरे  किस्मत  भी उनके  साथ हुई ;
तब जाकर धन की उन पर बरसात हुई..

सही का अपनी औकात में ही खर्च चलता है;
और तू  बेकार में,अंदर ही अंदर जलता है..

गरीबी  का रोना ! व्यर्थ तू और तेरा गम है;
अरे!मेहनत कर, तुझमे क्या दिमाग कम है?

जब धन कमाये तो पर'हित' में भी लगाना;
मूर्ख बिल्कुल न बनना, बेकार मत लुटाना..

कोई मासूम सा चेहरा, तेरी आस देख रहा है,
अनेक आँख वाला भी तेरा प्रयास देख रहा है..
✨💐💫✨💐💫✨💐💫

©Hitendra 
  #love_shayari
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

खुशी में नाचिये, गगन में उड़ने लगोगे;
दूरियाँ  दूर होगी, सबसे जुड़ने लगोगे।
जब भी मौका मिले, हंसिये मुस्कुराइये ;
वरना गमों के साये में सिकुड़ने लगोगे..

©Hitendra
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

White 🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳
 आर्यसमाज 🪷 150 वां स्थापना वर्ष..
🔥 विभिन्न कार्यक्रमों की सुंदर श्रृंखला मे..आर्यसमाज मुंबई (काकड़वाडी) द्वारा विशेष महायज्ञ के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया।🔥

चाहत गगन की, धरा खिलखिलाये;
सम्भव  तभी  जब हवन सब रचायें।

हवन   धूम   से   पेड़   पौधे   पनपते ;
फूलों मे खुशबु भरती,फल रसीले लगते ;
तरुओं  पे  बैठे  पक्षी यही गान गाये।

संक्रमण बिमारी  जब  जग  को रुलाये ,
रामबाण समझो हवन,  सबको बचाये;
शुद्ध  वायु   होती  और  दुर्गन्धि मिटाये।

जल  की  तरंगों  मे  शुद्धता की धार है,
नदियों   तालाबों  मे  पानी  बेशुमार  है;
वर्षा  का  वरदान  हवन  से  ही  पायें।

जीवन आनंदित होता, सुख के फूल खिलते,
पर्यावरण 'हित' इससे,  लाभ अनेक मिलते;
आर्यो  की  उत्तम  रीति  सभी अपनायें ।
तर्ज : ऋषि की कहानी सितारों से पूछो

🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳🥀🙏🌳

©Hitendra 
  #sad_shayari
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

🌾🌺🌱🌸🍀🌼🎋🌷🍃🥀🌿

मुस्कुरा  के  कर लो स्वागत, भारतीय  नववर्ष का;
समय है यह हर्ष का।
खिलती कलियाँ पकती फलियाँ,धरा के उत्कर्ष का;
समय है यह हर्ष का।

चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा,जीवन सदा हर्षाती है;
फ़ैलती प्रिय रश्मियाँ,ख़ुशी का सवेरा लाती है।
बहती पवन मीठा मधुर अहसास दे स्पर्श का।
समय है यह हर्ष का।

नव वधु के  रूप में , करती प्रकृति श्रृंगार है;
गेंहूँ बाली झुमकी है, गुलशन गले का हार है।
पहनती साड़ी बसंती, मन करे बस दर्श का।।
समय है यह हर्ष का।

सृष्टि के इस सृजन दिन पर सब दिशायें गा रही;
देखों वेदो  की  ऋचाएँ  नील गगन को भा रही।
प्रभु कृपा है नमन करलो समय नहीं विमर्श का।
समय है यह हर्ष का।

🌾🌺🌱🌸🍀🌼🎋🌷🍃🥀🌿

©Hitendra 
  #flowers
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏
महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 
जन्म जयंती पर सादर नमन...🌺🙏

जब भी जन्मदिन आता किसी क्रांतिकारी दीवाने का;
चमक दमक कभी भी ध्यान नही देती उस वीराने का।

लहू के तेल में अंगुलियों को बाती बनाकर जलाया;
जरा भी जिक्र नही होता आजादी के अफसाने का।

बलिदान किया निज जीवन देश की खुशी के लिए;
वही देश कभी नाम  भी  नही  लेता उस परवाने का।

स्वर्ग में हृदय फटता होगा करते होंगे वो अफसोस ;
व्यर्थ ही इस मतलब कौम के लिए मर जाने का।

💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏

©Hitendra 
  #MountainPeak
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏

*छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर श्रद्धापूर्वक बार बार नमन 💐💐💐🙏🙏🙏*

गौरवपूर्ण इतिहास को याद दिलाते है;
वीर शिवा की जय जयकार गुँजाते हैं।
भगवा पताका घर घर  पर  फहराते है ;
वीर शिवा को मिलकर शीश झुकाते है।

मुगलो को जीवन भर धूल चटाई थी;
छत्रपति की पदवी तभी तो पाई थी।
अद्भुत बुद्धिबल और श्रेष्ट पराक्रम था;
युद्ध कौशल मे दूरदृष्टि दिखलाई थी;
नौसेना  के  जनक वही कहलाते है।
वीर शिवा की जय जयकार...

मराठा  नायक निडर बहादुर शासक थे;
कुशल हिंदसाम्राज्य के वो संस्थापक थे।
नारी आराधक  न्यायप्रिय  प्रशासक  थे;
सदाचार समता के श्रेष्ठ व्यवस्थापक थे।
धर्मध्वजरक्षक  स्वाभिमानी  बताते  है।
वीर शिवा की जय जयकार...

साहस  शौर्य  धैर्य का वह अवतार रहे;
त्याग  तपस्या  बलिदानों  का सार रहे।
देशभक्ति का जनजन करते प्रचार रहे;
इसलिए हमसब जीवनगाथा उच्चार रहे।
पुण्यतिथि  पर  नतमस्तक  हो जाते है।
वीर शिवा की जय जयकार...

तर्ज: दूल्हे के सेहरा सुहाना लगता है
🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏

©Hitendra 
  #ShivajiMaharajJayanti
97b4c827a345e8d982b0f1a64a516c43

Hitendra

बसन्ती पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं...💐🙏

मन होवें ज्ञान प्रकाशित, हे माता ! ऐसा वर दो;
दुर्व्यसनों पापवृत्ति को सबके जीवन से हर लो।

सदा वंदना करें तुम्हारी, मार्ग प्रदर्शक बनो हमारी।
सद्गुण विवेक से भर दो..हे माता ! ऐसा वर दो।

ज्ञान विज्ञान कला की देवी, वागीश्वरी हो तुम महादेवी।
गायें वेद मंत्र हमें स्वर दो..हे माता ! ऐसा वर दो।

सब बाधाएं दूर करो माँ, विद्या से भरपूर करो माँ।
एक नजर कृपा की कर दो..हे माता ! ऐसा वर दो।

करो कामना सबकी पूरी, जो जीवन के लिए जरूरी।
निज हाथ प्रेम का धर दो..हे माता ! ऐसा वर दो।

सर्वज्ञान की तुम अधिष्ठात्री, सरस्वती हे बुद्धिदात्री !
'हित' जपे वो नित्य अधर दो..हे माता ! ऐसा वर दो।

©Hitendra 
  #happyteddyday
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile