Nojoto: Largest Storytelling Platform
naimejaz8765
  • 51Stories
  • 260Followers
  • 434Love
    1.5KViews

Naim Ejaz

poet

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

महिला दिवस के शुभ अवसर पर दुनिया की तमाम महिलाओं को समर्पित मेरी ये कविता ।

शीर्षक :- नारी देवियों के समान ।

नारी एक 
रूप अनेक 
बोलती नारी 
डोलती नारी 
मचलती नारी 
बिलखती नारी 
बलखाती नारी 
गमखाती नारी 
खेलती  नारी 
झेलती नारी 
श्रृंगारती नारी 
संवारती नारी 
बिगाड़ती नारी 
बनाती नारी 
नारी 
काँटों की चुभन
नाजुक सुमन 
मोहब्बत का चिराग
दहकती आग
दर्द का मरहम 
सुकून और रहम
बिजली की कौंध 
उजली चकाचौंध 
जादू की पुड़िया 
जापानी गुड़िया 
मनोहर छवि
पूज्यनीय देवी 
खिलखिलाती धूप 
लुभावनी रूप 
हया की चादर 
दया की सागर 
रूप की माया
दुःख में छाया 
नारी 
तन की बिजली 
मन की शांति 
हाथ की रेखा 
माँ की ममता 
नारी है 
घर की लक्ष्मी 
किस्मत का करिश्मा 
करूणा की देवी
ममता की आँचल 
पवित्र गंगा 
नारी है 
रात की रानी 
सुख की बेला 
बहन की राखी 
ईश्वर की वंदना 
धर्म की बिन्दु
आँख की काजल 
नारी है 
पांव का पायल
घर की शोभा 
धन की वर्षा 
हुशन की मल्लिका
स्वर्ग की मेनका 
नारी है
ख्वाबों की कविता 
आँगन की तुलसी 
जीत की माला 
पूजा की आरती 
नारी है 

कभी काली कभी दुर्गा 
कभी प्यार कभी श्रद्धा 
कभी सीता  कभी सुर्पनखा
कभी सूरजमुखी कभी ज्वालामुखी 
कभी सोनिया कभी सानिया
कभी अर्धांगिनी कभी सुहागन
कभी छुई मुई कभी नागन
कभी सती कभी सावित्री 

फिर क्यों नारी घर के अंदर 
बैठे बैठे सिसक रही 
फिर क्यों नारी सदियों से 
दहेज की आग में  जल रही 
फिर क्यों नारी के पैरों को 
समाज की जंजीरे जकड़ रही 
फिर क्यों नारी को आज 
अबला समझा जाता है 
फिर क्यों नारी को आज 
मर्दो से  नीचा समझा जाता है
फिर क्यों नारी के सपनों को 
दबा कूचला जाता है
फिर क्यों नारी के अधिकारों को 
उनसे छीना जाता है
जल अग्नि वायु मृदा
जीने का आधार है 
नारी बिना जीवन की 
कामना करना निराधार है 
नारी बिना जीवन नैया 
एकपल भी चल सकती नहीं 
नारी बिना एक फूल भी 
साखो पे फल सकती नहीं 
नारी को स्वतंत्र रूप से 
जीने देना चाहिए 
नारियों की आरक्षण 
एक तिहाई नहीं 
आधी आधी होनी चाहिए
 इस संसार में नारियों की किरदार
सबसे ऊँचा और  महान है 
हर वक्त हो इनकी पूजा 
नारी देवियों के समान है ।
नारी देवियों के समान है ।
धन्यवाद 
      ......नईम एजाज. .....
          धनबाद  झारखंड

©Naim Ejaz #अंतराष्ट्रीय_महिला_दिवस #international_womens_day 
komal kumari Anshu writer Aarchi Advani Saini saloni toke alfazon ki khumari Nidhi Sharma

#अंतराष्ट्रीय_महिला_दिवस #international_womens_day komal kumari Anshu writer Aarchi Advani Saini saloni toke alfazon ki khumari Nidhi Sharma #कविता

9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

आओ बैठो पास मेरे ,
आओ पढ़ो उदास चेहरे।
शायद मेरी बर्बादी का वजह मिल जाए,

©Naim Ejaz Anshu writer SURAJ PAL SINGH arvindyadav_1717 Sethi Ji Seerat Singh

Anshu writer SURAJ PAL SINGH arvindyadav_1717 Sethi Ji Seerat Singh #ज़िन्दगी

9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

मयकशों की दुनिया में...
          रखना कदम संभल के...
जाते तो हैं सज संवर के...
पर आते हैं हुलिया बदल के...

©Naim Ejaz Sethi Ji sonal vishwakarma पूजा उदेशी saloni toke alfazon ki khumari Nidhi Sharma

Sethi Ji sonal vishwakarma पूजा उदेशी saloni toke alfazon ki khumari Nidhi Sharma #जानकारी

9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

उस खंडहर में कोई नहीं जाता क्योंकि..
वहां कुछ विशेष है.. कुछ यादें वहां दबी हुई है.. कुछ यादें अभी शेष है..

©Naim Ejaz Anshu writer  Sethi Ji javed sonal kumari पूजा उदेशी

Anshu writer Sethi Ji javed sonal kumari पूजा उदेशी #सस्पेंस

9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

बात मान या न मान।
चांद के हाथों में चांद।।

©Naim Ejaz Anshu writer  RITU VS ALOK पूजा उदेशी Sethi Ji Santosh Narwar Aligarh

Anshu writer RITU VS ALOK पूजा उदेशी Sethi Ji Santosh Narwar Aligarh #विचार

9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

अफ़सानों में ज़िक्र तुम्हारा...
किताबों में भी हर्फ तुम्हारा...
दिखाई पड़ती है मुझे हरसू
हरेक शै में अक्श तुम्हारा...

©Naim Ejaz #शायरी❤️से
9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

दंगों की आग में शहर जल रहा था...मोहब्बत की कोख में नफ़रत पल रहा था...

©Naim Ejaz पूजा उदेशी Anshu writer  gudiya Pratibha Tiwari(smile)🙂 sanyogita Panday

पूजा उदेशी Anshu writer gudiya Pratibha Tiwari(smile)🙂 sanyogita Panday #शायरी

9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

मुझे छोड़ कर तुम कहां जा रहे हो।
वहां भी, हम मिलेंगे तुम जहां जा रहे हो।

©Naim Ejaz
9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

तुम्हारी सादगी पर
मर मिटे हम...
चाहे गोली चले या
चाहे गिरे बम...

©Naim Ejaz #शायरी_
9e06a02de8951d6479e240337662b87d

Naim Ejaz

मेरे दोस्त मुझको बुरा कह रहे हैं...

बेशक, वो मेरे हक में दुआ कर रहे हैं...

©Naim Ejaz #अधूरी शायरी पूजा उदेशी Anshu writer  komal kumari Vinita pahadi uttrakhand Nidhi Sharma

#अधूरी शायरी पूजा उदेशी Anshu writer komal kumari Vinita pahadi uttrakhand Nidhi Sharma

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile