Nojoto: Largest Storytelling Platform
amitkumar4964
  • 23Stories
  • 27Followers
  • 188Love
    0Views

a writer being alone

एक किस्सा हूं मै इस मोह के शहर का🚶🚶 @instagram.a_writer_being_alone

  • Popular
  • Latest
  • Video
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

अब कोई दौर ,मेरा नहीं रहा,
मैं अब लिखूं तो,लिखूं किसको,
मेरा महबूब भी अब मेरा नहीं रहा।।

उसकी आंखे मुझ पर असर करती थी,
उसकी आंखो में अब वो असर नहीं रहा।।

कितना आसान है ,इश्क में ये कहना,
मैं भी मर जाऊंगा, अगर तू नहीं रहा।।

अब दिल अपनी दुनिया बसा रहा है,
उसका क्या सोचना जो दिल में ही नहीं रहा।।

©a writer being alone #paper
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

उसकी यादों के किस्से याद करने लगे तो,
 दिन क्या, शाम क्या, फिर रात निकलती है,
 
मैंने जब भी ,जितनी बार भी लिखा है उसको,
मेरे अश्क बहते है, और दिल से आह निकलती है,
 
रंज - ए- घड़ी, भी  हमने  खुशी से गुजारी है ,
मगर वो रंज देती है, और  हंस के  निकलती है।

मैं लिखता हूं ,उसकी तरफदारी में कितनी दिलकश बातें,
तमाम खातों में, उसके दिल से होकर मेरी कलम निकलती है।।










रंज(दुःख)

©a writer being alone #vacation
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

उनसे आश   लगाई थी,
कुछ इश्क विश्क की बातों की,
मौसम कितने गुजर गए ,
ना इश्क हुआ   ना बात हुई,
अब इश्क रात भर जगता है,
इस दिल से   झगड़ा करता है,
अब क्या इश्क  की बात करें ,
वो घर से नहीं   निकलता है।।

©a writer being alone #moonlight
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

क्या बयां करें , उनकी आंखो का, 
वो एक दरिया था, जहां हम डूब गए,
वो देखता भी था,  इतने गौर से हमें,
गर ना देखता ,  समझो हम मर गए।।

©a writer being alone #seaside
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

यादें

जब याद किसी की आती है, जब बात कोई सताती है,
हम आंहें तन्हा भरते है,  दिन रात दुआएं करते है,
कुछ अपनों से कुछ गैरों से, फिर दिल की बातें करते है,
हम कहते है वो मेरा था ,  हम कहते है वो मेरा है।।

शाम हुए फिर दिल नहीं लगता , घर की चार दिवारी में,
तकतें है हम आसमान को ,   तारे चमके खिड़की में,
फिर रात अंधेरी आती है,  यादों  के दिये जलाती है,
फिर आंखे अश्क बहाती है,  कुछ सपनों से बहलाती है,
हम कहते है वो मेरा था , हम कहते है वो मेरा है ।।

लकड़ी की अलमारी में जब ,सब यादें सिमट रहा जाती है,
घर में जब बोले कोआ तो,  फिर यादें रह रह आती हैं,
दिल जलता भारी बारिशों में, हम फिर दिल को समझाते है,
उनके नाम के पहले अक्षर को ,हम लिखते और मिटाते है,
हम कहते है वो मेरा था ,  हम  कहते है वो मेरा है।।

©a writer being alone #zindagikerang
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

मोहब्बत में, हम हदें पार न कर सके,
इश्क किया, मगर इजहार न कर सके,
छलकाए मैंने, अपनी आंखो से अश्क उसके,
वो अपनी आंखो को, मेरा अश्क न कर सके।।

©a writer being alone #twilight
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

मोहब्बत- ए - राह  में,
इक उम्र बीत गई इस गुनाह में।।

©a writer being alone #SAD
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

मेरी बातें उसे , कभी रास ना थीं,
उसकी आंखों में, कोई प्यास ना थीं,
कभी , कोई बात ना की उसने
क्या सच में कोई बात ना थी।।

©a writer being alone
  #Morning
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

अब क्या हर्ज करें ये कहने में, हम आज भी रूठ जाते हैं,
और फिर मेरे दोस्त मुझे , तुम्हारी कसम दे कर मानते है।।

©a writer being alone
b866c6e38bc2318096d6f8ea11354dda

a writer being alone

ये रातें भी बेवफ़ा निकली, कभी मेरी नहीं हुईं,
मैं सारी रात जागा,तब भी सवेरा ही हुआ।।

©a writer being alone #Night
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile