Nojoto: Largest Storytelling Platform
amitkumar3832
  • 225Stories
  • 26Followers
  • 2.0KLove
    99Views

AMIT

insta- amitkumaramit703 government job in revenue department

  • Popular
  • Latest
  • Video
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

Year end 2023  मेरे हाल पर आपका सवाल अच्छा है,
ना सूरत ही अच्छी रही.. ना सूरत-ए-हाल अच्छा है,
पूरे दिसंबर उस शख्स को तलाशा हमने..
जिसने जनवरी में कहा था "तुम्हारे लिए नया साल अच्छा है"..!

©AMIT
  #YearEnd
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

क़दम- क़दम पे जीना मुहाल करते हैं..!
मेरे अज़ीज़ मेरा कितना ख्याल करते हैं..!
कब तलक रहें असर किसी मरहम का,
कुरेद-कुरेद के ये ज़ख्मों को लाल करते हैं..!
ज़रा सा तरक्की का पायदान चढ़के देख लिया,
ग़ैरों से ज्यादा तो ये अपने सवाल करते हैं..!
--अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #तरक्की #अपने #हकीकत 

#cards
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

बिना बादल के आसमां से..पानी की आस करते हैं..!
जंगल उजाड़ के हम.. पेड़ों की तलाश करते हैं...!!

©AMIT KUMAR JAY #worldinvironmentday  #विश्वपर्यावरणदिवस
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

हॅंस के मिलने का चलन पहले ही कम था..
उस पर इस मास्क ने और भी मनहूसीयत बढ़ा डालीं,

साथ देने में पहले ही कतराते थे लोग यहां..
इस सोशल डिस्टेन्सिंग ने और असलियत दिखा डालीं!
-- अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #mask 

#InternationalTeaDay
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

हॅंस के मिलने का चलन पहले ही कम था..
उस पर इस मास्क ने और भी मनहूसीयत बढ़ा डालीं,

साथ देने में पहले ही कतराते थे लोग यहां..
इस सोशल डिस्टेन्सिंग ने और असलियत दिखा डालीं!

©AMIT KUMAR JAY #mask #socialdistancing 

#horror
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

अपने आंसू ख़ुद पोंछो..उम्मीद तुम्हारी किससे है,
       गूंगी-बहरी..पत्थर दिल.. यहां सत्ता हुईं हैं..!
ये जो आक्सीजन की कमी से तड़पकर गए हैं लोग,
      दरअसल ये मरे नहीं हैं.. इनकी हत्या हुई हैं.!!
--अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #oxegen #corona 

#India
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

एक तरफ़ा सी ख़बरें छपतीं रहती हैं अखबारों में.!
कलम भी बंधक बनीं हुई हैं.. सत्ता के दरबारों में.!
हिन्दू- मुस्लिम छोड़ कर जो देश-हित की बात करें,
उनकी गिनती होती हैं अब.. संस्कृति के हत्यारों में.!!
--अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #Oxygen 

#Nodiscrimination
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

#IPL2021     दिल्ली में IPL Matches..!!

इंसानियत भी शर्मिंदा हैं..
            उनके खेलने की हठधर्मी पर..!
पैसे का ऐसा पागलपन..
             आक-थू.! ऐसी बेशर्मी पर..!!
--अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #Cricket 

#IPL2021
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

हर तरफ है दहशत का मंजर.. ख़ुदा ख़ैर करें,
सबके दिल में समाया है डर.. ख़ुदा ख़ैर करें,
मातम पर जाने से भी कतरा रहे हैं सब..
घनी बस्ती में भी तन्हां है घर.. ख़ुदा ख़ैर करें,
कांधे भी मयस्सर नहीं यहां रोने के वास्ते..
हर आंख में ठहरा है समंदर.. ख़ुदा ख़ैर करें,
अपने ही अपनों को तड़पता छोड़ रहे हैं..
जीते जी हो गए हैं लोग पत्थर.. ख़ुदा ख़ैर करें,
न सजी अर्थी..न कंधों पर विदा कर पाए,
चिंताएं जल रही हैं अपनों के बगैर.. ख़ुदा ख़ैर करें, 
वो जो कहते हैं कि हालात काबू में हैं अपने,
उनको अब भी ठीक लगता है शहर.. ख़ुदा ख़ैर करें।
--अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #covid

#India
cbe94d90ff9c738e15d78fe8832053cc

AMIT

दुखियारी जनता ढूंढ रही फरियाद सुनाती बहरों को,                                                                वो नक्शे में बांट रहे हैं देश के सारे शहरों को,
पतवार थमाई जिन हाथों में..वो नाॅव डुबो कर आए हैं,                                                                अपने दम पर रोक रहे अब..सब तूफानी लहरों को..!!
--अमित कुमार 'जय'

©AMIT KUMAR JAY #covidindia
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile