Find the Latest Status about भरने from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, भरने.
Prakhar Tiwari
White वो सावन की पहली बारिश है, मन में जो नयी ख्वाहिश है। मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू में, रहती एक प्यारी सी यादिश है। पहली बूंद जो गिरी ज़मीन पर, जैसे गीत कोई मधुर छेड़ा। आँगन में बिखरी हरी-हरी क़ुदरत, हर पत्ता जैसे नृत्य में खड़ा। बचपन के वो दिन याद आ गए, काग़ज़ की नावें बनाकर चलाए। बारिश में भीगते हुए हंसी ठिठोली, दोस्तों संग वो पल फिर जी आए। सपनों की ये सौगात है, आसमान से आई सौगंध है। हर एक बूंद जैसे संदेशा लाई, प्रकृति की प्यारी सी मुस्कान है। वो सावन की पहली बारिश है, हर दिल में बसी एक चाहत है। जिंदगी में फिर से रंग भरने, वो बादल की सुंदर बरसात है। ©Prakhar Tiwari #alone_sad_shayri हिंदी कविता कविता कोशवो सावन की पहली बारिश है, मन में जो नयी ख्वाहिश है। मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू में, रहती एक प्यारी
#alone_sad_shayri हिंदी कविता कविता कोशवो सावन की पहली बारिश है, मन में जो नयी ख्वाहिश है। मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू में, रहती एक प्यारी
read moreDevesh Dixit
बिन दौलत के जिंदगी (दोहे) बिन दौलत के जिंदगी, होती है दुश्वार। ताने भी भरपूर हों, जीवन ये बेकार।। बिन दौलत के जिंदगी, करती है हैरान। मन मारे भी रह रहे, बिखरे हैं अरमान।। कलह रहे घर-बार में, चुभते शूल समान। जीवन यापन हो कठिन, जैसे कसी कमान।। रह जाते कुछ काम हैं, बिन दौलत के जान। होती है पीड़ा बड़ी, खोता खुद का मान।। असमंजस में बीतता, जीवन का यह भार। जैसे पड़ती हो कभी, कुदरत की है मार।। कुछ करते अपराध भी, पाने की जो चाह। गलत तरीके ढूंँढते, है जीवन की राह।। बिन दौलत के जिंदगी, होती है अभिशाप। इससे जो भी है घिरा, उसको है संताप।। तड़प रही है जिंदगी, भरने को अब पेट। कैसे भी कुछ भी मिले, करते हैं आखेट।। बिन दौलत के जिंदगी, होती है गुमराह। कदम भटकते राह से, कहीं न इसकी थाह।। ............................................................ देवेश दीक्षित ©Devesh Dixit #बिन_दौलत_के_जिंदगी #दोहे बिन दौलत के जिंदगी (दोहे) बिन दौलत के जिंदगी, होती है दुश्वार। ताने भी भरपूर हों, जीवन ये बेकार।। बिन दौलत के ज
#बिन_दौलत_के_जिंदगी #दोहे बिन दौलत के जिंदगी (दोहे) बिन दौलत के जिंदगी, होती है दुश्वार। ताने भी भरपूर हों, जीवन ये बेकार।। बिन दौलत के ज #sandiprohila
read more