Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best merianku Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best merianku Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about meri jaan i love you, meri diary love shayari image, fb meri diary love shayari photos, meri maa essay in hindi for class 2, tu hi to meri dost hai lyrics,

  • 1 Followers
  • 8 Stories

Raushu Raushan

मादकता सी काया तेरी, होंठों वाली लाली 
कौन सा रंग लगाओगी तुम मुझको अबकी होली
वसन हैं पीले, गाल गुलाबी, पूरा बदन रंगोली
कौन सा रंग लगाओगी तुम मुझको अबकी होली
वक्ष पर शीश धरूं या 
गोद में सर रख जाऊँ 
आँखों से नगमे गाऊँ 
अधर अधरों से मिलाऊँ 
तेरी बोली नें कोयल की बोली में मिश्री घोली
कौन सा रंग लगाओगी तुम मुझको अबकी होली

~  रौशु रौशन

©Raushu Raushan #Holi 
#merianku

Raushu Raushan

Raushu Raushan

हम दोनों में हे इलाही 
किसी एक को पर दे जाए
या कोई ऐसा परिंदा भेज 
जो उनकी खबर दे जाए

~  रौशु रौशन

©Raushu Raushan #merianku

Raushu Raushan

शब्द 'गीता' न हो पाए तेरे बिना
भाग्य भविता न हो पाए तेरे बिना
तुमको कविताएँ करना न आया मगर
मेरी कविता न हो पाए तेरे बिना 

~  रौशु रौशन

©Raushu Raushan #merianku

Raushu Raushan

तुम बिन जिंदगी क्या होगी ? 
जो होगा वो भी जिंदगी होगी ? 

फूल तो होंगे खुशबू नहीं 
संवाद होगा गुफ़्त-गू नहीं 
फिर रातों में प्रकाश कहाँ
पास होगी तुम पास कहाँ


रौशु रौशन

©Raushu Raushan #merianku

Raushu Raushan

खुद की हर रात को दिन किया हूँ शुभे
प्यार तुमको ही तुम बिन किया हूँ शुभे
बिन तुम्हारे, मुझे कोई छू ना सका
ऐसे खुद को ही कठिन किया हूँ शुभे 
~  रौशु रौशन

©Raushu Raushan #merianku

Raushu Raushan

रात भर जाग तुमको कमाया मगर 
याद यमुना में तेरी नहाया मगर 
यूं तो लगता है पाकर खोया तुम्हें 
सच कहूँ खो के भी तुमको पाया मगर 

~  रौशु रौशन

©Raushu Raushan #merianku 

#sagarkinare

Raushu Raushan

#merianku

read more
तुम्हें जितनी बार गाऊँ मन में
मुझको तो कम ही लगता है 
छः ऋतुएँ और बारह मास 
अब तेरा मौसम ही लगता है 

~  रौशु रौशन

©Raushu Raushan #merianku


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile