Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best लस्सी Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best लस्सी Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about लस्सी कैसे बनती है, लस्सी बनाने की विधि, लस्सी बनाने की मशीन, लस्सी के प्रकार, लस्सी के फायदे,

  • 11 Followers
  • 88 Stories

Ramkishor Azad

Satya Prakash Upadhyay

पहलवान लस्सी :मशहूर लस्सी दुकान है, बनारस में काशी विश्वनाथ जी से अस्सी घाट होते हुए जाने पर ,रामनगर पुल पार कर के ही शास्त्री जी के पैतृक घर पर पहुँचा जाता है।

read more
Bharat ke laal 




कोई बात नहीं गाँधी जी,आप तो कोई आंदोलन का बहाना बना कर भूख हड़ताल पर सबको बैठा दीजियेगा।





और शास्त्री जी आपके यहाँ पार्टी लेने नही बल्कि हम सभी आपके घर पर काशी विश्वनाथ जी का प्रसाद ले कर आ रहे हैं,पहलवान लस्सी वाले के यहाँ लस्सी  लेने के लिए DM साहब गए हैं,रामनगर पुल पार कर रहे होंगे। पहलवान लस्सी :मशहूर लस्सी दुकान है, बनारस में
काशी विश्वनाथ जी से अस्सी घाट होते हुए जाने पर ,रामनगर पुल पार कर के ही शास्त्री जी के पैतृक घर पर पहुँचा जाता है।

Prabal Saxena

याद है तुझे। तू जब मेरे पीछे बाइक पर बैठ कर किसी लस्सी वाले को देखकर लस्सी पीने की जिद्द करती... भैया 2 लस्सी देना -मैं लस्सी वाले से कहता तू बीच में ही रोक कर बोलती थी नहीं भैया एक ही दीजिये| और फिर तू उस लस्सी को झूठा करती और फिर मुझको दे देती तुझे मज़ा आता था न इसमें? मुझे भी तेरा झूठा अच्छा लगता था। पर तेरा झूठ नहीं #शायरी

read more
मुझे तेरा झूठा पसंद था, झूठ नहीं

@since_july7 याद है तुझे। तू जब मेरे पीछे बाइक पर बैठ कर किसी लस्सी वाले को देखकर लस्सी पीने की जिद्द करती... भैया 2 लस्सी देना -मैं लस्सी वाले से कहता तू बीच में ही रोक कर बोलती थी नहीं भैया एक ही दीजिये| और फिर तू उस लस्सी को झूठा करती और फिर मुझको दे देती तुझे मज़ा आता था न इसमें? मुझे भी तेरा झूठा अच्छा लगता था। पर तेरा झूठ नहीं

Divya Tripathi

Apna banars

read more
शहर वाराणसी. बनारस की बात ही अलग है। यहां के तीर्थ स्थल, अल्हड़ सी अदा, मंदिरों और घाटों के नजारे मन मोह लेते हैं। इसक अलावा बनारस अपने खान-पान के लिए भी जाना जाता है। बनारस के खाने के आइटम्स पूरे दुनियां में मशहूर हैं। तो अगर आप बनारस आयें तो इन लजीज व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें।
कुल्हड़ वाली चाय
चाय एक ऐसा चीज है जो पूरे दुनिया के लोग पीते हैं, तो अगर आप चाय के शौकीन है तो  बनारसी की कुल्हड़ वाली चाय का मजा जरूर लें। यहां मिट्टी की सोंधी-सोंधी खुशबू वाले कुल्हड़ में चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। वैसे तो चाय पीने के लिए दुकानों पर हमेशा ही भीड़ लगी रहती है, लेकिन सर्दियों में इसका अपवा मजा है।  बनारस का पान
बनारस के पान के क्या कहने, खयीके पान बनारस वाला गाना तो अपने भी सुना होगा, ये गाना ऐसा ही नहीं बना। सच में बनारस का पान इतना रसीला, स्वादिष्ट है जैसे ये गाना। विदेशी टूरिस्ट भी एक बार इसका स्वाद जरूर चखते हैं। ह्यगुलकंद वाला पानह्ण हर किसी की पहली पसंद है।

बनारसी मिठाइयां की अलग है मिठास 
बनारस के खान पान की बात हो और मिठाइयों बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बनारस की मिठआई अपने आप में अलग महत्व रखती है। यहां के रसगुल्ले, गुलाबजामुन, मलाई-गिलौरी, लौंगलता, बेसन के लड्डू, खीर- कदम और न जाने कितनी ही मिठाइयां हैं, जिसका स्वाद आपका मन मोह सकता है। 

ओस की बूंदों से बनृता है ये मलइयो
दूध से बनने वाला मलइयो काशी की खास पहचान है। गंगा घाट, चौक और गदौलिया में मिलने वाला मलइयो लोगों को अपनी तरफ खींच ही लेता है। इसे बनाने की विधि भी बेहद खास है। दूध को चीनी के साथ उबालकर आसमान के नीचे ओस में रख दिया जाता है। रात भर ओस में रखने के बाद इसमें दूध मिलाया जाता है। इसके बाद किसी बर्तन में दूध को काफी देर तक फेंटा जाता है। इससे झाग तैयार होता है, जिसे लाजवाब मलइयो कहते हैं।

बनारस की खास लस्सी
बनारसी लस्सी भी यहां की पहचान है। इंडिया घूमने आए विदेशी इसका स्वाद जरूर चखते हैं। चौक इलाके की कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के नाम से एक दुकान है। यहां आपको सेब, केला, अनार, आम और रबड़ी समेत हर फ्लेवर की लस्सी मिल जाएगी।

बनारस की सुबह और पूड़ी-सब्जी, जलेबी और वो कचौड़ी गली
कद्दू की सब्जी-पूड़ी और साथ में गरमागरम जलेबी बनारस की पहचान है। लंका पर स्थित ह्यचाची की दुकानह्ण पूड़ी-सब्जी के लिए मशहूर है। इसका स्वाद चखने के लिए लोग सुबह से ही दुकान पर जमा हो जाते हैं। वहीं, चौक की कचौड़ी गली इसी के लिए ही फेमस है। अगर आप काशी आएं तो इसका स्वाद एक बार जरूर चखें।

बनारसी टमाटर चाट
काशी में आए और टमाटर चाट का स्वाद नहीं चखा, इसका मतलब आप बनारसीपन के एक हिस्से को नहीं जान सके। जी हां, टमाटर चाट बनारस का फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे बनारसी चाट भी कहा जाता है। इसका स्वाद बेहद अलग और स्वादिष्ट होता है।

लौंग लता
इसे ह्यलवंग लतिकाह्ण भी कहते हैं। ये बंगाली समाज के त्योहारों पर बनने वाली पारंपरिक मिठाई है। बनारस की हर दुकान पर ये करीने से सजी हुई रखी रहती है। जो काशी आता है, वो एक बार इसका स्वाद जरूर चखता है।

चूड़ा-मटर
बनारस का चूड़ा मटर जिसका स्वाद ही अलग है, इसे सर्दियों में चाय के साथ खाने का लुफ्त आप उठा सकते हैं। काशी में सर्दियों में हर घर में चूड़ा-मटर बनता है। यही नहीं, ये आपको दुकानों पर भी गरमागरम मिल जाएगा। यहां के लोग अक्सर बतकही लगाते और साथ में चूड़ा-मटर खाते दिख जाएंगे।


रबड़ी वाला दूध
वैसे तो आप घर में ही दूध गर्म करके पी लेते होंगे, लेकिन बनारस में बड़ी सी हांडी में घंटों तक दूध पकाया जाता है। इससे दूध का स्वाद बढ़ जाता है। इसके बाद दूध में रबड़ी भी मिलाई जाती है, जो इसके टेस्ट को और भी बढ़ा देती है।

बनारसी चाट
बनारस की चाट काफी मशहूर है। देश-विदेश से लोग आलू-टिक्की चखने के लिए काशी आते हैं। अलग-अलग मसालों से बनी आलू-टिक्की का अलग ही स्वाद होता है। आप जब भी काशी आएं तो ये डिश भी है खास 

सेवपुरी
आलू, टमाटर, प्याज, अलग-अलग मसाले और सेव से बनी सेवपुरी अपने स्वाद के लिए काफी मशहूर है। अगर आप बनारस आने का प्लान बना रहे हैं तो इसे भी एक बार जरूर चखें। Apna banars

Vikramkumar

read more
"पेड़ा" बनाने का देशी तरीका 
खीरा से खीर बनाने की अपार सफलता के बाद..
पेश है 
"बर्फी" बनाने का सबसे आसान तरीका..😊
बर्फ का एक टुकड़ा लें , 
इसमे "ई" की मात्रा लगा दें...
आपकी बर्फी तैयार है...
😜 😂😂
पेश है लस्सी🥛 बनाने का तरीका
एक रस्सी🥨 ले।कुछ हटाने की जरूरत नही।बस थोड़ा तुतला 🤪के बोले।लस्सी तैयार है😝😜
इसी तरह 👆👆👆से समय समय पर और भी बहुत सी चीजें बनाना सिखाते रहेंगे .. जुड़े रहें हमारे channel से -* "सूखे पत्तों की आड़ में

Monika Gambhir

#इंटरनेट वाली लस्सी ना पिये #Nojoto #Humour #Nojotocomedy #nojotohindi #Hindi

read more
सत्य वचन  कुछ लोग दिमाग की दही करते है
और वही लोग उस दही की लस्सी बना कर सोशल मीडिया पर कर देते है..
ये लस्सी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। #इंटरनेट वाली लस्सी ना पिये
#nojoto #humour #nojotocomedy #nojotohindi #hindi

Viraj Kashyap

read more
अर्ज़ किया है:
पेप्सी कोक पीने वालों;
कभी लस्सी भी पिया करो;
पेप्सी कोक पीने वालों;
कभी लस्सी भी पिया करो;
"फ़ोकट में पोस्ट पढ़ने वालों कभी लाइक (Like) भी किया करो।"
😒😒😂😂😂😂

Vaishali Kahale

ठंडी ठंडी मैंगो लस्सी भारत में लस्सी बहुत ही लोकप्रिय है और अगर लस्सी के संग आम हो तो क्या बात है।  Mango yogurt smoothie / How to make testy Mango Lassi  गर्मियों के दिनों के लिए एकदम हेल्थी ड्रिंक है | मैने यह आम की लस्सी दही के साथ मिलाकर बनाई है |  तो आप भी इस रेसिपी की जरूर बनाकर देखें यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी | #Food

read more
ठंडी ठंडी मैंगो लस्सी 
 भारत में लस्सी बहुत ही लोकप्रिय है और अगर लस्सी के संग आम हो तो क्या बात है।  Mango yogurt smoothie / How to make testy Mango Lassi  गर्मियों के दिनों के लिए एकदम हेल्थी ड्रिंक है | मैने यह आम की लस्सी दही के साथ मिलाकर बनाई है |  तो आप भी इस रेसिपी की जरूर बनाकर देखें यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी |


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile