Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best AnupamAnoop Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best AnupamAnoop Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about the anupam kher show, kirron kher and anupam kher, saiyami kher and anupam kher, anupam kher poem video, kavya in anupama real name,

  • 1 Followers
  • 3 Stories

अनुपम अनूप"भारत"

महावीराय नम:
जो हरते दुखियों के पीर,
भरते है खुशियो के नीर,
सत्य अहिंसा के साधक,
ऐसे हैं जगद्गुरू महावीर।
आचार्य शत् शत् नमन हैं,
ये ध्यान मन सब अर्पण हैं,
लीजिए शरण मे आपकी,
मात्र ये अनुपम निवेदन है।
हमे दया का भाव दीजिए,
क्षमाशील स्वभाव दीजिए,
क्रोध कोसो दूर हो हमसे,
ऐसा सरल व्यवहार दीजिए।
अनुपम अनूप #महावीरजयन्ती
#MahaveerJayanti. 
#AnupamAnoop.

अनुपम अनूप"भारत"

*HAPPY BIRTHDAY BHAIYA*
शुभकामना जन्मदिवस की करे आप स्वीकार,
जीवन मे प्रतिपल मिले मुस्कुराहट कई हजार।
जीने का हैं प्रण लिया अनवरत अपनो के लिए,
मिला आपके रूप मे मुझे ईश्वर का हैं उपहार।
रियालवलेश के रूप मे पाया रिश्ता हैं अनमोल,
आप दोनो ने हमको दिया भैयाभाभी का प्यार।
भगवान से प्रतिपल करे बस इतनी सी अरदास,
जीवन मे हो आपका हर सुन्दर सपना साकार।
लोगो के दिल मे बसे बनकर फरिश्तों की तरह,
दोनो का मिलता रहे मम्मी पापा ईश्वर का प्यार।
अनवरत चलता रहे प्रकटोत्सव का यह त्योहार,
लवलेश भैया बधाई आपको देते फिर एक बार।
अनुपम अनूप #HAPPYBHIRTHDAYLAVLESHBHAIYA
#ANUPAMANOOP

अनुपम अनूप"भारत"

"कितने गमो को ही अपनी पलको मे छुपाती हैं,
तब कही जाके इक लड़की स्त्री बन पाती हैं।
खुद महीने मे कभी एक बार ही सज पाती हैं,
मगर भाई बाप पति बेटो को रोज सजाती हैं।
हम काम के बोझ को छुट्टियों मे कम करते हैं,
वो मायके जाकर अपनी माँ का हाथ बटाती हैं।
हमारी खुन्नशों को अक्सर वो चुपचाप सहती हैं,
वो गमो को पलको मे छुपा अकेले मे बहाती हैं।
बिन कुछ किये कई बार गुनहगार बन जाती हैं,
जह़र पीती हैं कभी आग मे झोक दी जाती हैं।
कितने ही जतन से भूख सहकर हमे खिलाती हैं,
तब जाकर वो स्त्री माँ बनने का सौभाग्य पाती हैं।
रोज ही हवस का शिकार होती हैं कितनी स्त्रीयाँ,
तब कही जाकर कोई एक निर्भया कही जाती हैं।
कितनी फूंकी जाती हैं घर की जरुरतो की खतिर,
तब किसी एक के नाम की मोमबत्ती जल पाती हैं।
समाज परिवार सत्ता से कितने संघर्षो को बाद तो,
बर्ष मे एक दिन का विश्व महिला दिवस मनाती हैं।
कितने गमो को ही अपनी पलको मे छुपाती हैं,
तब कही जाकर के एक लड़की स्त्री बन पाती हैं।"
महिला दिवस पर सादर समर्पित
_अनुपम अनूप #WorldWomensDay #CelibratingLife
#AnupamAnoop


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile