Nojoto: Largest Storytelling Platform

आत्मा और मन का युद्ध हुआ आत्मा या मन किसकी सुने भ

आत्मा और मन का युद्ध हुआ
आत्मा या मन किसकी सुने

भगवान की सुने की अंतर्मन की सुने
कहते है मन बुरे को भी साथ लेता है
तो बिना मन के भी क्या कोई जीता है 

प्रश्न हजारों थे आत्मा के सामने 
त्याग करो मन का क्योंकि मन तो अभिशप्त है

जो रोकता नही टोकता नही 
रोकने पे रोता है , टोकने पे गरजता है

आत्मा का मिलन तो परमात्मा से होता है 
फिर ये परमात्मा मन क्यों देता है 
क्या बिना मन के भी कोई जीता है ?

©Niti Adhikari
  #मन और #आत्मानुभूति