Nojoto: Largest Storytelling Platform

कच्ची मिट्टी से गढ़ी जाती है स्त्री, पर नही पकाई ज

 कच्ची मिट्टी से गढ़ी जाती है स्त्री,
पर नही पकाई जाती है 
परिपक्वता की आग में ,
डाला जाता है उसे बार बार,
संस्कारो के सांचे में ,
बार बार बदलता है स्वरूप उसका,
उसके अपनो की  इच्छानुसार ,
पर नही कर पाती प्रतिकार वो,
शायद मानती है इसे नियति अपनी,
और ढालती रहती है ख़ुद को ,
एक नए स्वरूप में,
अपने हर स्वरूप का मान रख,
नाचती रहती है कठपुतली सी,
नही पाना चाहती ख़ुद को ,
इस आडम्बरो की दुनिया में,
नही लाना चाहती ख़ुद को ,
एक कच्ची मिट्टी से बनी स्त्री ,
ढल जाती है हर रूप में।।

©poonam atrey
  #स्त्री_व्यथा 
#कच्चीमिट्टीसीस्त्री कवि संतोष बड़कुर Hardik Mahajan MIND-TALK Mohan raj Raj Guru  Mahi gauri kavi mustfa "Shera" Anuja sharma Ombhakat Mohan( kalam mewad ki)  Anshu Pandey Anil Ray Mili Saha Ambika Mallik अदनासा-  GRHC~TECH~TRICKS Saloni Khanna Motivational indar jeet guru Anshu writer Meharban Singh Josan  Poonam Suyal ANSARI ANSARI @gyanendra pandey Rakesh Srivastava RUPENDRA SAHU "रूप"  Anshu writer Poonam Suyal RUPENDRA SAHU "रूप" भारत सोनी _इलेक्ट्रिशियन Atri Vikas " Sagar "