Nojoto: Largest Storytelling Platform

White एक पल के लिए दिल ने ,जब होश खोया था, एक

White  एक पल के  लिए  दिल ने ,जब होश खोया था,
एक  पल  की  ज़िंदगी  में, हज़ार बार रोया था,

अपनों ने ही लूट ली,मेरी  ज़िंदगी की हर ख़ुशी,
बिखर गया था  ख़्वाब जो ,आँखों  ने बोया था,

लगा था जैसे अब तो,धड़कनें ही  थम जायेंगीं,
बीती हुई यादों  का  तब , हर  पल संजोया था,

कुछ पल के लिए ओढ़ ली ,खामोशियाँ लबों ने,
आँखों ने भी बरसकर , मेरा दामन भिगोया था,

थामकर टूटे ख़्वाबों को ,हमें फ़िर से चलना था,
कल के उलझे धागे में,अपना  आज पिरोया था,

कोई साथ दे या ना दे  ,इस  बात  से बेफ़िक्र थे,
कल की ख़ुशी की ख़ातिर, दिल कहाँ आज सोया था,।।
     
-पूनम आत्रेय

©poonam atrey
  #एकपलकेलिए 
#पूनमकीकलमसे 
#नोजोटोराइटर्स  Lalit Saxena Mohammed. samshad HINDI SAHITYA SAGAR Bhanu Priya  Sita Prasad Suneel Nohara Mohammed. samshad Lalit Saxena HINDI SAHITYA SAGAR  Asif Hindustani Official HMahesh Ramani vineetapanchal Vishalkumar "Vishal" Mahi  sana naaz N.B.S. Liker Boy masung Chaudhary Mohammed. samshad Lalit Saxena  AD Kiran Dr Anoop miss.Riyarajput