Nojoto: Largest Storytelling Platform

दिखावे को जबसे महत्व देने लगे हैं लोग, पाल बैठे है

दिखावे को जबसे महत्व देने लगे हैं लोग,
पाल बैठे हैं बेवजह फिजूलखर्ची का रोग,

चादर भले ही छोटी हो,पैर  पूरे फैलाने हैं,
अपनी दिखावटी रईसी के ठाठ जो दिखाने है,

जरूरतें तो जितनी बढाओ बढ़ती जाती हैं,
मगर सर पर कर्ज़ की  तहे  चढ़ती जाती है,

हैसियत के चक्कर में ,कैफ़ियत बिगड़ जाती है,
बची खुची इज़्ज़त भी ,जड़ से उखड़ जाती है,

जीवन अपना संतुलित रखिये,अगर सुकून पाना है,
चादर से बाहर पैर फैलाये तो,सुकून उधड़ जाना है।।
                                                -पूनम आत्रेय

©poonam atrey
  #तेते_पाँव_पसारिये_जेती_लंबी_सौर  Ravikant  Dushe  Bhardwaj Only Budana Anil Ray Piyush Rathore Deep  -hardik Mahajan Noor Hindustani HINDI SAHITYA SAGAR Mili Saha वंदना ....  Anshu writer Richa Mishra परिंदा Mahi भारत सोनी _इलेक्ट्रिशियन  बादल सिंह 'कलमगार' Reema Mittal  Raj Guru अदनासा- Neel  Kamlesh Kandpal Navash2411 Utkrisht Kalakaari Rajesh Arora shailandrasingh rajpurohit  ADK Rama Goswami nishi_bhatnagarr Ambika Mallik "ARSH"ارشد  Gyanendra Pandey दीप बोधि आसमाँ Rakesh Srivastava SAUD AL