Nojoto: Largest Storytelling Platform
satendrasharma5776
  • 428Stories
  • 1.0KFollowers
  • 5.8KLove
    7.4KViews

Satendra Sharma

  • Popular
  • Latest
  • Video
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊
🌷🙏जय जय श्रीकृष्ण 🙏🌷
🌹श्री कृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व पर 
भगवान श्रीकृष्ण से यही प्रार्थना है कि...... 
 हे कृष्ण कन्हैया!🙏
🌹आप सभी को सदैव वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, 
प्रगति, ख्याति, आदर्श और स्वास्थ्य, के साथ-साथ 
समृद्धि के पथ पर गतिमान रखे। 
आपके तन-मन को स्वस्थता एवं पुष्टता प्रदान करें। 
🌹हमारे सभी शुभचिंतकों और आपके परिवार के 
सभी सदस्यों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर, 
मेरी और मेरे परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
..........सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग
🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊

©Satendra Sharma
  #Janamashtmi2020
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

🌷🙏🌷श्री सरस्वत्यै नमः🌷🙏🌷

करुणामयी हे शारदे माँ!, नव सृजन उपहार दो।
कर दूर मन अज्ञानता-घन, ज्ञान का भण्डार दो।।

आये शरण हम आपकी माँ!, ज्ञान की सत् दीप्ति दो।
कर-जोड़ विनती आपसे है, चित्त को नभ कीर्ति दो।।
साहित्य पथ पर नित चलें हम, बुद्धि मातु सँवार दो। 
कर दूर मन अज्ञानता-घन, ज्ञान का भण्डार दो।।
                           .......... सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma #prayer
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
💐🙏वन्दे मातरम् 🙏💐

लिखता हूॅ॑ मैं गीत कोई भी, नाम प्रथम भारत का आए।
सबसे प्यारा जग में भारत, विश्व पटल पर पूजा जाए।। 

माँ भारती तुझे प्रणाम है, पूजित हो माँ तुम जन-जन में। 
तेरे कण-कण में पावनता, निर्मलता है जन-गण-मन में।। 
उन्नत मस्तक भारत माँ का, तिरंगा भाल पर लहराए। 
सबसे प्यारा जग में भारत, विश्व पटल पर पूजा जाए।। 

सीमा पर हिमालय खड़ा है, गंगा-यमुना प्राण हमारे। 
सुरगण करते हैं आराधन, नित-नित इसके चरण पखारे।। 
तीर्थों से सजती वसुंधरा, सर्वधर्म मन को हर्षाए।
सबसे प्यारा जग में भारत, विश्व पटल पर पूजा जाए।। 

इसका गौरव वेद ऋचाएं, गीता-रामायण पावन हैं।
साधु संत की है यह माटी, शैल, सरित्, वन मनभावन हैं।। 
वसुधा कोमल भाव समेटे, सबको अपने हृदय बसाए। 
सबसे प्यारा जग में भारत, विश्व पटल पर पूजा जाए।। 

                                                .......सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #IndependenceDay
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

White 💕💕

जिसे देख कर दिल की धड़कनें मचल जाया करती थीं। 
उसी की चाहत की इंतज़ार में ता-उम्र दिल वीरान रहा।।

                   ....... सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #goodnightimages
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

White 💐🙏🙏💐

माँ की पावन गोद, बहुत प्यारी है।
मातृत्व हुआ दिव्य, छटा न्यारी है।।
देती माँ आशीष, खुशी मन भरती।
छाया है बहुकीर्ति, विपद सब हरती।।

......... सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #mothers_day
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

💕💕

अधूरी मोहब्बत में तड़पने का मज़ा लिया हमने। 
सावन की बारिश में जलने का मज़ा लिया हमने।
यूँ ही नहीं रहते हम आंख बन्द करके दिन-रात, 
हर पल तेरे ख्यालों में रहने का मज़ा लिया हमने। 

........सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #Memories
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

ram lala ayodhya mandir 
🌷🙏जय सियाराम 🙏🌷

चहुँ दिशि गूँजे राम का नाम, 
सुरगण देते आज बधाई। 
राम पधारे धाम अयोध्या, 
वर्षों बाद घड़ी यह आई।।

.......सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #ramlalaayodhyamandir
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

Jai Shri Ram 💐🙏जय श्री राम 🙏💐
सबके पालक राम हैं, 
जग के हैं आधार।
आया जो मानव शरण, 
हुआ वही भव पार।।

.......सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #jaishriram
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma

Shree Ram भारत की पावन धरा, 
जन्मे प्रभु श्रीराम।
रघुनायक के नाम में, 
बसते चारों धाम।।

.......सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #shreeram
3de93a5949082606761a374a88cd257f

Satendra Sharma


🪅🌄शीत ऋतु 🌄🪅

भावन लगते ओस कण, करते   भू    श्रृंगार। 
भाल  धरा   के  यूँ  लगें, कंचन का ज्यों हार।।

.......सत्येन्द्र शर्मा 'तरंग'

©Satendra Sharma
  #coldwinter
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile