Nojoto: Largest Storytelling Platform
rramsita1027
  • 54Stories
  • 36Followers
  • 753Love
    6.4KViews

HeartfeltWrites_

"Where emotions find their voice 🖤 | Poetry | Thoughts | Words that speak from the heart ✍️ | Journey through feelings, one verse at a time."

  • Popular
  • Latest
  • Video
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

लोगों की भीड़ में तन्हाई का आलम है,
हंसी की आड़ में छुपी मायूसी का मातम है।
सब समझते हैं कि सब ठीक है शायद,
पर जो टूटे हैं अंदर से, वही जानते हैं ये हाल है।

©HeartfeltWrites_ #Fire #sad#sad_quotes

Fire sadsad_quotes

4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

#ummiden #  motivational thoughts in hindi shivom upadhyay  अभय राजपूत बीजेपी  ANOOP PANDEY

#ummiden # motivational thoughts in hindi shivom upadhyay अभय राजपूत बीजेपी ANOOP PANDEY

4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

White सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर,
चलना भी जरूरी है मंज़िल को पाने के लिए।
सपनों को बुनने में उम्र गुजर जाती है,
पर उन्हें जीने का हुनर आना भी जरूरी है।

©HeartfeltWrites_ #engineers_day #motivate
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

**हम बने थे तबाह होने को,
तेरा मिलना तो बस एक बहाना था।
किस्मत ने पहले ही लिख दी थी,बिछरना तुझसे 
तेरा साथ तो बस कुछ दिन का एक फ़साना था।
दिल में तुझसे जुड़ी हर उम्मी पाली थी,
पर तेरा इश्क़ भी इक छलावा था।
जिसे समझा था हमने अपना सुकून,
वो तो बस दर्द का नया ख़जाना था।
टूटे दिल के टुकड़े समेटता हूं मैं,
जैसे ज़िन्दगी का कोई अफसाना था।
तू आकर भी चला गया मुझसे दूर,
शायद ये मेरे दर्द का मुकम्मल फ़साना था।
हम बने थे तबाह होने को,
तेरा मिलना तो एक बहाना था।
अब खुद को संभालने की कोई वजह नहीं,
क्योंकि इस इश्क़ में तो बस मिट जाना था।

©silent_03 #meltingdown #sad#sad_feeling
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

वक्त ने बहुत कुछ सिखाया,
पर वक्त पर नहीं सिखाया,
जब तक समझ पाए हालात को,
खुद को ही हमसे सबसे दूर पाया।

कुछ कदमों में ठोकरें खाईं,
कुछ राहों में खुद को गिराया,
फिर एहसास हुआ देर से,
कि वक्त ने कैसे हमें आज़माया।

जो लोग थे कभी अपने,
अब अजनबी सा रंग लाया,
दिल से सब कुछ दिया उन्हें,
पर वक्त ने फिर खेल रचाया।

अब समझते हैं हर जख्म को,
हर घाव का सबक पाया,
वक्त ने सिखाया बहुत कुछ,
पर वक्त पर कभी नहीं सिखाया।

©silent_03 #samay #Vakt #vaktkasabab
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

सब से अलग होना, आपकी कमजोरी नहीं, ताकत है, 
जो भी आपको गलत बोलता या सोचता है, उसकी सोच की कमी है।
भीड़ में खो जाना, आपकी पहचान नहीं बनाता, बल्कि अपने रास्ते पर चलना, वही असली जीत है, जो आपको औरो से अलग दिखाता।
जब दुनिया आपको ताने दे, या अजीब, पागल बोले, तो याद रखिए,
 आप खास हैं, औरों को कहने दें, वो उनकी सोच है!
आपकी अनोखी पहचान ही, आपकी असली ताकत है, 
इसलिए खुद पर विश्वास करें, और जैसे हैं वैसे ही रहें आप!

©silent_03 #InternationalTeaDay #lifestyel#urchoicel
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

दर्द की बारिश है थमने का नाम नहीं लेती,
कभी तुम नहीं आते, कभी रात नहीं ढलती,
वो हंसते हुए दिन अब कहां खो गए,
शायद वक़्त के साथ वो भी बदलते गए।

©silent_03 #RainOnMyHand #barish#yadonkibarish
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

"सुकून क्या है, ये कोई कैसे बताए,
जैसे थकी आँखों को चांदनी लोरी सुनाए।
जैसे तपते सफर में अचानक से छांव मिले,
या फिर किसी ख्वाब की तकदीर पे ठहराव मिले।

सुकून वो है, जब कोई बेवजह मुस्कुराए,
बिन कहे कोई हर दर्द समझ जाए।
जैसे बारिश की बूंदें सूखी ज़मीन को छू जाएं,
और दिल के वीराने में कोई नया फूल खिल जाए।

सुकून वो है, जब बातें खत्म हो जाएं,
पर खामोशियों में भी मोहब्बत की आवाज़ आए।
जैसे देर रात की तन्हाई में कोई ग़ज़ल बन जाए,
और हर अल्फाज़ दिल की धड़कन से मिल जाए।

सुकून वो है, जब मंजिल से ज्यादा सफर प्यारा लगे,
और किसी के साथ होने का एहसास सबकुछ सवारा लगे।
जैसे किसी पुराने खत में अब भी जज्बात बचे हों,
या फिर किसी रूठे हुए पल में उम्मीद के हाथ सजे हों।

सुकून वो है, जब हम खुद से मिल जाएं,
और तमाम शोर के बीच में भी शांत हो जाएं।
जैसे जिंदगी के तमाम झंझावातों के बाद,
एक पल ठहर कर बस दिल की बात सुन जाएं।"

©silent_03
  #selflove #sukoon# shivom upadhyay  hindi poetry on life

#selflove #sukoon# shivom upadhyay hindi poetry on life #Poetry

4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

"वादा किया था माँ से, जल्दी लौट आऊंगा,
तेरी गोद में फिर से चैन से सो जाऊंगा।

सरहद की मिट्टी में था लहू का रंग घुला,
पर दिल में ये ख्याल था, मैं बच जाऊंगा।

तूने माथे से हटाई थी आँचल की चादर,
कहा था 'जा बेटा, तेरा इंतजार करूंगी,
तू जब लौटेगा, देखना, हंसते हुए आऊंगी।'

पर अब लौटूंगा कैसे, ये जंग है आखिरी,
तू मेरे बिन कैसे जिएगी, ये सोच नहीं पाऊंगा।

गोलियों की आवाज़ में तेरा नाम लिया मैंने,
पर मौत ने जो दस्तक दी, उसे रोक न पाऊंगा।

तेरी आँखों में ख्वाब था, मेरे लौटने का,
पर अब उस ख्वाब को टूटते हुए देख जाऊंगा।

लिपटा तिरंगे में जब दरवाजे पे आऊंगा,
तू रोएगी, पर तुझे चुप कराने नहीं आ पाऊंगा।

वादा किया था, फिर भी मैं नहीं निभा पाया,
तू इंतजार करती रहेगी, पर मैं नहीं लौट पाऊंगा।

अब इस मिट्टी में दफ्न हो जाऊंगा हमेशा के लिए,
तेरी दुआओं में रहूंगा, पर तेरे पास नहीं आ पाऊंगा।"

©silent_03 #deshveer #tirangapyareveer
4debcd8d9453e865116e77da8360ebd0

HeartfeltWrites_

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile