Nojoto: Largest Storytelling Platform
rajeshsrivastava5657
  • 85Stories
  • 30Followers
  • 1.0KLove
    1.4LacViews

Rajesh Srivastava

  • Popular
  • Latest
  • Video
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White हिंदी की यह वेदना,  समझे इसको कौन।
कार्यालय या घर कहीं,हिंदी पर सब मौन।।
हिंदी पर सब मौन,    नहीं जग में सुनवाई
माह सितंबर में सभी,करते इसकी अगुवाई।। 
कहते कवि यह राज,सजे माथे सी बिंदी।
कैसे मिलता मान,लगे अति प्यारी हिंदी।।

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज

©Rajesh Srivastava
  #hindi_diwas
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White हे गणपति गणनायक
विपदा आप हरो
हो शुभ मंगल दायक!

मोदक है अति भाता
प्रथम देव तुम हो
जो तुमको है ध्याता!

गौरा के प्यारे हो
मूषक के अधिपति
सभी के सहारे हो!

हे रिद्धि सिद्धि स्वामी
करो सदा मंगल 
तुम हो      अंतर्यामी!

©Rajesh Srivastava
  #Ganesh_chaturthi
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White हाथ जोड़ करते सभी,आशुतोष का ध्यान।
श्रावण मास में हो रहा,कांवड़ का सम्मान।।

अंजुलि भर बस नीर से,    रीझे भोलेनाथ।
शिव शंभू जयकार से,चलते सब हैं साथ।।

©Rajesh Srivastava
  #sawan_2024
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

Black अंतस मन काशी बना,       या वृंदावन धाम।
सत्य मार्ग मिलता तभी,चलो यहाँ निष्काम।।

तुम्हीं कृष्ण शिव राम हो, पहचानो गर आप।
भीतर ज्वाला ज्यों जली,हरो जतन से ताप।।

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज

©Rajesh Srivastava
  #Morning
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White नैन नैन से कर रहे,मधुरिम जब संवाद।
अंकुर रूपी प्रेम की, दिला रहे हैं याद।।

मौन नैन भाषा बड़ी,  समझें नैना नीर।
विरह हर्ष से मेघ हैं,लगते मंद समीर।।

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज

©Rajesh Srivastava
  #short_shyari
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White तीन वर्ण में कृष्ण हैं, कान्हा बनते चार।
पंचवर्ण घनश्याम हैं,भव से करते पार।। 

तीन वर्ण में राम हैं,     राघव बनते चार।
पंचवर्ण रघुनाथ हैं,     करते हैं उद्धार।।

©Rajesh Srivastava
  #summer_vacation
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White जाग कर रात भर मां   सुलाती हमें
भूख सहकर कभी मां खिलाती हमें
मां के जैसा है कोई    जगत में नहीं
नेक राह पे चलना मां सिखाती हमें

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज़

©Rajesh Srivastava
  #mothers_day
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White कविता बहती धार है, बैठो अगर समीप। 
दोहे मुक्तक गीत औ,   छंद लगे अब दीप।

लिए तूलिका हाथ में,   बैठे कागज नाव।  
खे कर बढ़ते जा रहे, कविवर नंगे पांव।।

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज

©Rajesh Srivastava
  #GoodMorning
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

भौतिक बंधन मुक्त हो,धरे ध्यान घनश्याम 
नाम सदा भजता रहे, करे काम निष्काम।।


भौतिक कल्मष से रहित, अविनाशी गोविंद। 
ह्रषिकेश श्री कृष्ण है,      नारायण सुखवृंद।।

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज़

©Rajesh Srivastava
  #janmashtami
7f670b4140eb19782e78f3dce684ec0d

Rajesh Srivastava

White भौतिक बंधन मुक्त हो,धरे ध्यान घनश्याम नाम सदा भजता रहे,              करे काम निष्काम।।


भौतिक कल्मष से रहित, अविनाशी गोविंद। 
ह्रषिकेश श्री कृष्ण है,        नारायण सुखवृंद।।

डाॅ.राजेश श्रीवास्तव राज़

©Rajesh Srivastava
  #SunSet
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile