Nojoto: Largest Storytelling Platform
shashikant7840
  • 49Stories
  • 57Followers
  • 475Love
    32.5KViews

SHASHIKANT

" मन से एक समाज सेवी हूँ और तन से एक इंसान । प्रयास है एक लेखक बनने का, कवितायें मेरी है जान। कुछ कहने का मन जो हूआ , तो बस इतना कहना चाहता हूँ , भावनाओं को शब्दों में पिरो कर, कविताए लिखता जाता हूँ।

https://nojoto.com/post/f493e1c1bca1907d6b7272a16cafec0f/police-shashikant

  • Popular
  • Latest
  • Video
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

#Poetry #Shashikant_Verma #Mere_alfaaz #mere_alfaz #Pain
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

#womenempowerment #Women #missionshakti #Success
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

उदभव से अवसान जहाँ
संग आदि अंत की बातें हो
संत समागम हो दिन में
श्मशान की जगती रातें हो
कलुषित मन भी गंग बने
जहाँ देव भी आते जाते हो
उस नगरी को जाना चाहूँ
शायद खो कर खुद को पाऊँ।

मृत्यु भी उत्सव लगता हो,
चिताओ से घाट सजे जहाँ
महादेव से अभिवादन हो,
डम डम की नाद बजे जहाँ
श्मशान घाट की होली हो
गुलाल भस्म की लगे जहाँ
उस नगरी को जाना चाहूँ
शायद खो कर खुद को पाऊँ।

पाषाण बदल कर हृदय बने
कटुहृदय में मृदु धार बहे
मन की कालिख धुल जाये
न अंतस् में कोई उदगार रहे
भस्म हो मन की पीर जहाँ
विचारों में न कोई हुँकार रहे
उस नगरी को जाना चाहूँ
शायद खो कर खुद को पाऊँ।

©SHASHIKANT #kashi #Shashikant_Verma
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

है आज भी वो मकान मेरा,
थोड़ा जर्जर सा, टूटा सा, सहमा सा।
कई किराएदार आये और चले गए,
उनके जाने के बाद जब मकान के भीतर की दीवारें देखी तो पता चला, उन लोगों ने ही सबसे ज्यादा कीलें ठोकी थी, जो मेरे सबसे अच्छे किराएदार थे।

©SHASHIKANT
  #GateLight
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

गले मिलने की बड़ी बुरी आदत थी मेरी,
होश तब आया जब पीठ पर ख़ंजर मिलें।

©SHASHIKANT
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

हृदय एक कोमल पुष्प है, जिसे बड़ी नरमी के साथ सहेजने, सवारने, सहलाने की जरूरत होती है लेकिन 
जब बार-बार छल, धोखे, चालाकी और कटु शब्दों की चोट लगने से उठी पीड़ा चरम को पार कर जाती है 
तो
अंत मे बस बचता है
 मौन व निःशब्दता संग झूठी मुस्कान
जो किसी को भी स्वीकार्य नही।

©SHASHIKANT
  #Fake_people #fake_smile #fake_world #fake_friends
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

बड़ी खामियां है मेरे किरदार में,
ऐसा लोग कहते है;
क्योंकि
लोगों को भगवान की तलाश थी
पर
मैं तो बस एक इंसान ही हूँ।

©SHASHIKANT
  #me #Shashikant_Verma #EmotinalhindiQuotestatic #Mere_alfaaz
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

न जाने किस बोझ तले घुट रही है जिंदगी,
अकेलेपन की चोट से लूट रही है जिंदगी,
बीत रही हर पल बस टूट रही है जिंदगी,
मुठ्ठी में भरी रेत सी बस छूट रही है जिंदगी।

©SHASHIKANT
  #Life #RoadTrip
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

नही बदलना मुझें अब किसी को भी,
क्योकि
खुद को ही बदल लेना आसान है।

©SHASHIKANT
  #snowpark
96e7d92a12cecc5194f1d8b152b77776

SHASHIKANT

थक रहा हूँ सब कुछ ठीक करते करते,
छूट रहा है सब कुछ धीरे धीरे,
खो रहा हूँ मैं भी खुद को,
कौन सी दौड़ है जो जीतना है मुझें?
अब बातें करने का मन नही करता,
जैसे कुछ बचा ही नही अब,
मेरे हिस्से में अब बस बचा है अकेलापन
हां!
अब मैं निःशब्द होना चाहता हूँ
अब मैं मौन होना चाहता हूँ
अब मैं शून्य होना चाहता हूँ
अब मैं मुक्त होना चाहता हूँ
अब मैं सुकून चाहता हूँ

©SHASHIKANT
  #ChainSmoking
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile