Nojoto: Largest Storytelling Platform
khushisaxena9738
  • 67Stories
  • 2.9KFollowers
  • 1.5KLove
    39.6KViews

Khushi saxena

insta👉 Khushisaxena1111 love drawing ❤️❤️

  • Popular
  • Latest
  • Video
a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

  थी मुसीबत लाख फिर भी थे जुटे सब वीर थे
आजादी के शंखनाद को डटे सब वीर थे 

थी परिस्थिति कठिन डर का भी एक माहौल था 
पर आजादी की चाह में मन में अनूठा शौर्य था

बह रहा साहस रगों में गर्म वो माहौल था

वर्ग तब सब एक थे आजादी को पाने को 
असंख्य जानें चली गई आजादी दिलवाने को

गूंज सबकी एक थी की आजादी को पाना है
एकता के सूत्र सा नव सौराष्ट्र  बनाना है 

हुई मशक्त लाख खून बहा भी भोतेरा था
अखंड भारत के खंडांकरो का भी यहाँ पर डेरा था

लाख कोशिशों बाद जब आजादी मिलने को आई 
बटवारे की बुरी छांव तब मुल्क पर थी छाई

मुल्क जुड़ा वो ताज का हिस्सा मुल्क दूसरा बन गया
था कभी जो अंश हमारा अब पड़ोसी वो बन गया

आजादी से जश्नों की गूंज उठी थी शहरो में 
पर बटवारे के मुल्कों की सीमाएं भी थी पहरों में

अदम्य प्रयत्नों बाद जब आजादी को हमने पाया
फिर अपने देश का झंडा हमने लालकिले पर फहराया

फिर हुआ जश्न और उठी उमंगे वीरों के गुणगान हुए
फिर गौरवशाली देश हमारा अपना भारत कहलाया

आजादी की  जश्न की याद हम स्वतंत्रा दिवस मनाते है
दी शहादत जिन वीरों ने उनके जयकार लगाते है

आओ मिलकर आज इस जश्न को मानते हैं
तुम थामों तो हाथ मेरा सब साथ झंडा फहराते हैं

वीरों के जयकारों का  जयघोष आज लगाते हैं
तुम थामों तो हाथ मेरा सब साथ झंडा फहराते हैं।

©Khushi saxena
  happy independence day 💞🎊

happy independence day 💞🎊 #Poetry

a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

कल रही है ह्रदय को पुलकित, मंद अनिल ये पावनी
कलकलाहट स्वर सरि का, है मृदु मनभावनी

तले विटप की छाव में, शीतलता तनु में हो रही
झंकार पल्लव मात्र से, हिलोरी उर में हो रही

माटी की इस सुगंध में ,मदमस्त सा अहसास है
मात्र धरा ही नहीं अपितु, यह स्वर्ग सा आवास है

देख प्रतिमा अचल की, साहस सा मन में बस रहा
था मरहूम मन जो अब तक, अब शौर्य उसमें रच रहा

कर रही  हृदय को पुलकित, पुष्प की ये प्रिय सौगंध
खग विहग के नाद स्वर से ,हो रहा गुंजित ये मन

नीर शीतल कूप का, है कंठ शीतल कर रहा
लदे तरु पर कंद फल से ,मधूर्य मन ये भर रहा

अदम्य सौंदर्य से भरी है, रम्य अपनी ये धरा
है नमन इस रुचिर भू को ,जो तृप्त रूह को है करा।

©Khushi saxena
a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

मियां कहो या भाईजान ,ये मौलाना पंडित एक ही हैं
ईश्वर के प्यारे या नफीस खुदा के बंदे सारे नेक ही हैं।

लहू वर्ण में एक सभी का , सम सभी की काया है
तू अन्य मैं भिन्न हूं तुझ से ये भेद किसने उपजाया है।

सरहद पर लड़ने वाले गर धर्मवाद अपनाएंगे
चार दिवारी भीतर भी हम महफूज कहां रह पाएंगे।

मजहब पर लड़ने वाले वैरी कौम के होते हैं।
आतंकवाद फैलने वाले शूल दिलों में बोते हैं।

धर्मों पर बहकाने वाले धर्म कहा जानते हैं।
दिया धर्म जो मुरलीधर ने वो धर्म कहां मानते हैं।

न खुदा ने मंदिर तोड़ा था न छती राम ने पहुंचाई,
फिर धर्मवादी इन बन्दों की भीड़ कहां से गरमाई।

माना कुछ उपद्रवी भी हैं पर उन्हें धर्म से मत जोड़ो,
उग्रवाद इन मसलों खातिर अपने नाते मत तोड़ो।

मनसूबे जिनके नेक नही जो दगा मुल्क से करते हैं,
गौरतलब वो ये कर लें वो बस टुकड़ों पर पलते हैं।

तब गीता का क्या होगा तब कुरान का क्या होगा,
सोच ज़रा जन बटवारें में हिंदुस्तान का क्या होगा।

एक हिंद और एक धरा पर एक ही धर्म बनाया जाए,
मानवता का धर्म निराला इसको ही अपनाया जाए।

जाति धर्म का भेद छोड़ मानवता को अपनाया जाए,
हम हिंदुस्तान के वासी हैं मिलकर गणतंत्र मनाया जाए। #Letter_To_Republic_India
a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

जिंदगी को समझ पाना इतना भी आसान नहीं,
ये उस आकार के जैसी है जो कहीं से 6 और कहीं से 9 लगती है।

©Khushi saxena #Joker
a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

happy republic day...🇮🇳🇮🇳😄

#myvoice

happy republic day...🇮🇳🇮🇳😄 #myvoice #Poetry

a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

पढ़े लिखे बेअकल से बेहतर 

आप

 अनपढ़ समझदार से वास्ता रखें।

©Khushi saxena #MereKhayaal
a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

परिस्थिति और समय मनुष्य के स्वभाव पर बड़ा प्रभाव डालते हैं इसलिए पल भर की प्रतिक्रिया से व्यक्ति के पूर्णता स्वभाव की परिकल्पना करना गलत है। व्यक्ति को भली-भांति समझने के लिए उसका इतिवृत्त  को जानना आवश्यक है।

©Khushi saxena #mukhota
a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

love या arrange ये तो एक बहाना होता है

मिलना उसी से होता है जिससे खुदा को मिलाना होता है।

©Khushi saxena 💞💞🤝
#Love

💞💞🤝 Love

a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

happy Independence day to all of you.........💐💐💐🤗🤗🤗

#AzaadKalakaar

happy Independence day to all of you.........💐💐💐🤗🤗🤗 #AzaadKalakaar

a34c992502336b09d607ab2c67e76fad

Khushi saxena

बेशक आप खूबसूरत हैं,
माशाअल्लाह निग़ाहे भी कातिलाना है।



पर ऐसा ना सोचें जनाब कि हर शख्स
आपका ही दीवाना है।

©Khushi saxena ...
hehe

... hehe #Shayari

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile