Find the Latest Status about नीला from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, नीला.
SONGWRITER DURGA KRISHNA
मैं हूँ नीला रंग अनोखा सबकी नीली आंखों में सुंदर सपने सजते हैं। नील गगन में प्यारे प्यारे नीले तारे रहते हैं। न्यायाधीश शनि को नीला रंग परमप्रिय है। नील कमल के सुंदर प्यारे फूल उन्हें अतिप्रिय है। निर्बल का बल पौरुष बन वीरभाव बनता हूँ। जल की तरह गतिमय होकर प्रगति परिवर्तन करता हूँ। नवसृजन हेतु नव विचार को प्रेरित करता हूँ। भरके प्रेरणा उलझन मन को शांत करता हूँ। ©SONGWRITER DURGA KRISHNA #नीला रंग