Find the Latest Status about 1857 ke vidroh from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos.
ankit saraswat
जब जब घायल कमजोरों पर कहर ढहाया जायेगा, जब जब बेकसूर लोगों का शोणित बहाया जायेगा, तब तब मेरे गीतों से विद्रोह जगाया जायेगा।। जब जब सत्ता के गलियारे मूक बधिर हो जायेंगे, जब जब सत्ताधीश यहाँ के धृतराष्ट्र हो जायेंगे, तब तब मेरे गीतों से विद्रोह जगाया जायेगा।। जब जब राणा की धरती पर अधर्म बढाया जायेगा, जब जब पुष्पित राहों पर पथ कंटक बिछाया जायेगा, जब जब अधर्म ओढ कर चोला धर्म सभा में आयेगा, जब जब विदुर को अपमानित कर घर बिठाया जायेगा, जब जब चौसर की चालों पर सतीत्व जलाया जायेगा, तब तब मेरे गीतों से विद्रोह जगाया जायेगा।। जब जब कार्यवाही को शब्दो में निभाया जायेगा, जब जब आतंकी घटना को कडीनिंदा से टाला जायेगा, जब जब मानव जीवन रोटी से सस्ता हो जायेगा, तब तब मेरे गीतों से विद्रोह जगाया जायेगा।। ©ankit saraswat #vidroh #Udaypur