Find the Latest Status about when indira gandhi died from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, when indira gandhi died.
Diwakar Kumar
इंदिरा गाँधी ने 1971 में लोकसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव की घोषणा कर दी। इंदिरा गाँधी ग़रीबी हटाओ नारे के साथ चुनाव में उतरीं। इस आम चुनाव में इंदिरा की कांग्रेस को कुल 352 सीटें मिलीं। चुनाव के नतीजों ने साफ़ कर दिया कि जनता ने ग्रैंड अलायंस को नकार दिया है। ग्रैंड अलांयस में मोरारजी की कांग्रेस (ओ), संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय जन संघ और स्वतंत्र पार्टी शामिल थीं। अब केंद्र में इंदिरा गाँधी की स्थिति काफी मज़बूत हो गई और वह स्वतंत्र फैसले करने के लिए आज़ाद थीं। #Indira gandhi : Iron lady
#Indira gandhi : Iron lady
read moreDiwakar Kumar
27 मई 1964 को नेहरु की मौत के बाद जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने आकाशवाणी का इस्तेमाल लोगों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के लिए किया। इस दौरान सेना की चेतावनी के बावज़ूद वह खुद श्रीनगर में मौजूद रहीं और जवानों के मनोबल को बढ़ाने में योगदान दिया। #Indira gandhi: Iron lady
#Indira gandhi: Iron lady
read morePooja Udeshi
#IndiraGandhi lady too bahut dekhi par Indira see nahi dekhi mukh par apaar teez thaa karmath uskaa her lakshya thaa, jeevan mai sukh too paayaa par dukh nay daaman naa chodaa cheen liyaa apnoo koo kesh ki khatir apnaa jeevan modaa desh sambhaalanaa itnaa aasaan kaam nahi kiss kiss koo khush rakhay yay ek jaan kaa kaam nahi apnoo ko khonay kaa gam kyaa kamm thaa,jaati dharmm kay naam kaa maatam desh mai kamm nahi thaa goliyoo ki bauchaar say tann chalni kar daalaa indira kay khoon say dharti koo rang daalaa,,desh meraa ek rahay yahee naaraa bol kar uss nay apnaa shaareer tayaagaa Iron lady (Indira Gandhi)
Iron lady (Indira Gandhi) #IndiraGandhi
read moreDiwakar Kumar
साल 1959 में इंदिरा गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं। उस समय उनकी उम्र 42 साल थी। इंदिरा के कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर कई लोगों ने नेहरू पर परिवारवाद फैलाने का आरोप भी लगाया। 8 सितम्बर 1960 को इंदिरा जवाहर लाल के साथ विदेश दौरे पर गई थीं, इसी दौरान फ़िरोज गांधी की मृत्यु हो गई। 27 मई 1964 को नेहरु की मौत के बाद जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया। 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने आकाशवाणी का इस्तेमाल लोगों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के लिए किया। इस दौरान सेना की चेतावनी के बावज़ूद वह खुद श्रीनगर में मौजूद रहीं और जवानों के मनोबल को बढ़ाने में योगदान दिया। #Indira gandhi : Iron lady
#Indira gandhi : Iron lady
read moreDiwakar Kumar
भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता भारत के प्रथम प्रधानंत्री जवाहर लाल नेहरू और माता कमला नेहरू थीं। इनके दादा मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध वकील और स्वतंत्रता सेनानी भी थे। इंदिरा जवाहर लाल की इकलौती संतान थीं। इंदिरा को बचपन में माता-पिता का ज़्यादा साथ नसीब नहीं हो पाया। जवाहर लाल राजनीतिक कामों में व्यस्त रहते थे और माता कमला नेहरू का स्वास्थ्य काफ़ी ख़राब था। इंदिरा की परवरिश़ नौकरों द्वारा हुई थी। साल 1936 में कमला नेहरू की मौत हो गई। हालांकि, दादा मोतीलाल से बच्ची इंदिरा को काफ़ी स्नेह और दुलार प्राप्त हुआ। #Indira gandhi : Iron lady
#Indira gandhi : Iron lady
read moreDiwakar Kumar
इंदिरा गांधी का नामकरण उनके दादा पं मोती लाल नेहरु ने अपनी माँ के नाम पर किया था जिनका नाम "इंद्राणी" था #indira gandhi :Iron lady
#Indira gandhi :Iron lady
read moreDiwakar Kumar
इंदिरा गांधी ऑक्सफोर्ड में अपनी पढ़ाई के दौरान वे इंडियन लीग की सदस्य बनीं। इसके बाद जब वे भारत आईं तो स्वतन्त्रता आन्दोलन में शामिल हो गयीं। स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रिय होने की वजह से सितम्बर 1942 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जेल में उन्होंने 243 से ज्यादा दिन बिताए। इसके बाद 13 मई 1943 को ब्रिटिश सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया। 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी का जन्म हुआ और करीब ढ़ाई साल बाद संजय गांधी पैदा हुए। #Indira gandhi: Iron lady
#Indira gandhi: Iron lady
read moreDiwakar Kumar
इंदिरा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई घर पर ही की थी। बेटी की पढ़ाई के लिए जवाहर लाल नेहरू ने घर पर आकर पढ़ाने वाले शिक्षकों का इंतजाम किया था। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद साल 1934-35 में इंदिरा ने शान्ति निकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा शुरू किए गए विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। वहीं पर गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इन्हें प्रियदर्शिनी नाम दिया। तब इनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी नेहरू हो गया। #Indira Gandhi : Iron lady
#Indira Gandhi : Iron lady
read moreDiwakar Kumar
इंदिरा जी ने 62 के युद्द में अपने गहने दान कर दिए, क्योंकि उनकी सरकार थी भले ही वे प्रधानमंत्री नहीं थीं प्रधानमंत्री की पुत्री थीं। जो सबसे अतुलनीय बात है वह यह फिर उसके बाद इंदिरा जी ने जीवन भर कभी कोई गहने नहीं पहने... #Indira Gandhi: Iron lady
#Indira Gandhi: Iron lady
read more