Find the Latest Status about एक दुख भरी कहानी from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, एक दुख भरी कहानी.
Brijesh Ahirwar
बात है साल 2020की जब भारत में पहली बार सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया । क्योंकि उस समय भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोरोना जैसी महामारी बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही थी। वहीं इस लॉकडाउन का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब लोगो पर पड़ा था। क्योंकि गरीब लोग रोज मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे , लॉक्डाउन लगने की वजह से सभी लोगों के काम बंद हो गए थे । ऐसे में गरीब लोग भूख से दम तोड़ रहे थे । वहीं गांव की बहुत बड़ी आबादी पैसा कमाने के लिए शहर गई हुई थी तथा लॉकडाउन लगने से सभी परिवहन के साधन बंद हो गए थे जिससे उन मजदूर भाईयो को पैदल ही अपने गांव को जाने के लिए विवश होना पड़ा था। किसी के पैर में चप्पल थी तो किसी के पैरों को चप्पल भी नसीब नहीं थी । ये मंजर देखकर आंखों में आंसू आ जाते थे । भूख प्यास से तड़पते मजदूर भाईयो के बच्चे रास्ते में कहीं कोई छायादार पेड़ ढूढते थे कि कोई छायादार पेड़ मिल जाए तो कहीं किसी तरह दोपहरी का गुजारा हो जाए । उन मजदूर भाई बहनों की ये यात्रा उनके जीवन की सबसे दुखद यात्रा थी। जिसे देखकर ऐसा लगता था मानो जैसे कोई हमारे देश पर कोई दुखो का पहाड़ टूट पड़ा हो । इस यात्रा में कई मजदूर भाई बहनों तथा उनके बच्चो ने भूख प्यास से रास्ते में ही अपने प्राण त्याग दिए थे। अंत में मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि ऐसी यात्रा कभी भी किसी को ना करनी पड़े।। ©Brijesh Ahirwar दुख भरी कहानी #Thoughts
दुख भरी कहानी Thoughts #प्रेरक
read moreSonu
इस दुनिया में कोई किसी से खुश नहीं है अपने दुख से परेशान नहीं है मगर दूसरों ke सुख से परेशान है इंसान ©Sonu दुख भरी कहानी #Travelstories
दुख भरी कहानी #Travelstories #कामुकता
read morePrince Kumar
एक लड़की थी। बहुत ही खूबसूरत। जितनी वह सुंदर थी, उतनी ही ईमानदार। न किसी से झूठ बोलना, न किसी से फालतू की बातें करना। बस अपने काम से काम रखना। "उसी क्लास में एक लड़का था। वह मन ही मन उससे बहुत प्यार करता था। लड़का अक्सर उसके छोटे-मोटे काम कर दिया करता था। बदले में जब लड़की मुस्करा कर थैंक्यू कहती थी, तो लड़के की खुशी की सीमा नहीं रहती थी। एक बार की बात है। दोनों लोग साथ- साथ घर जा रहे थे। तभी जोरदार बारिश होने लगी। दोनों को एक पेड़ के नीचे रुकना पडा पेड़ बहुत छोटा था, बारीस की बुन्दे छन-छन कर उससे नीचे आ रही थीं। ऐसे में बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गये। लड़की को इतने करीब पाकर लड़का अपने जज्बातों पर काबू न रख सका। उसके लड़की को प्रजोज कर दिया। लड़की भी मन ही मन उसको चाहती थी। इसलिए वह भी राजी हो गयी। और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। एक बार की बात है लड़की उसी पेड़ ने नीचे लड़के का इंतजार कर रही थी। लड़का बहुत देर से आया। उसे देखकर लड़की नाराजगी से बोली, 'तुम इतनी देर से क्यों आए? मेरी तो जान ही निकल गयी थी।' यह सुनकर लडका बोला, 'जानेमन, मैं तुमसे दूर कहां गया था, मैं तो तुम्हारे दिल में ही रहता हूं। तुम्हें यकीन न हो तो अपने दिल से पूछ लो।' लड़के की इस प्यारी सी बात को सुनकर लङकी अपना सारा गुस्सा भुल गयी और वह दौड़ कर लड़के से लिपट गयी। एक दिन दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे बातें कर रहे थें। लड़की पेड़ के सहारे बैठी थी अैर लड़का उसकी गोद में सर रख कर लेटा हुआ था तभी लड़की बोली, ''जानू, अब तुम्हारी जुदाई मुझसे बर्दाश्त नहीं होती। तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे 100 साल के बराबर लगता है। तुम मुझसे शादी कर लो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।'' लडके ने झट से लड़की के मुंह पर अपना हाथ रख दिया और बोला, ''मेरी जान, ऐसी बात मत किया करो, अगर तुम्हें कुछ हो गया, तो मैं कैसे जिंदा रहूंगा।'' फिर वह कुछ सोचता हुआ बोला, ''तुम चिंता मत करो, मैं जल्द ही अपने घर वालों से बात करूंगा।'' धीरे-धीरे काफी समय बीत गया। एक दिन की बात है। दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। उस समय लड़के का चेहरा उतरा हुआ था। लड़की के पूछने पर वह रूआंसा होकर बोला, ''जान, मैंने अपने घर वालों को बहुत समझाया, पर वे हमारी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने मेरी शादी कहीं और पक्की कर दी है" यह सुन कर लड़की का कलेजा फट पड़ा। उसका मन हुआ कि वह जोर-जोर से रोए"लेकिन उसने अपने जज्बात पर काबू पा लिये और बोली, ''मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया है, मैं तुम्हें कभी भुला नहीं सकती।'' ''प्लीज मुझे माफ कर देना..!'' लड़का धीरे से बाेला, वैसे अगर तुम चाहो, तोअब से हम एक अच्छे दोस्त रह सकते हैं।'' लडकी यह सुन कर ज़ो-ज़ोर से रोने लगी" लड़के ने उसे समझाया और फिर दोनों लोग रोते हुए अपने- अपने घर चले गये। देखते ही देखते लड़के की शादी का दिन आ गया। लड़के को यकीन था कि उसकी शादी में उसकी दोस्त जरूर आएगी। पर ऐसा नहीं हुआ। हां, लड़की का भेजा हुआ एक गिफ्ट पैक उसे ज़रूर मिला। लड़के ने कांपते हांथों से उसे खोला। उसे देखते ही वह बेहोश हो गया। गिफ्ट पैक में और कुछ नहीं खून से लथपथ लड़की का दिल रखा हुआ था। और साथ ही में थी एक चिट्ठी, जिसमें लिखा हुआ था- अरे पागल, अपना दिल तो लेते जा वरना अपनी पत्नी को क्या देगा ? दोस्तो हमारी जिन्दगी का सबसे खुबसुरत एहसास प्यार ही है । जो हमको आपको हर किसी को होता है पर क्या हम उसको अपना पाते हैं कभी हम गलत तो कभी साथी गलत दोनो सही तो घरवाले गलत पर क्या प्यार गलत होता है नही"तो"मित्रों प्यार करो लेकिन खिलवाङ मत करो । ©Prince Kumar #एक लड़की की दुख भरी प्यार की कहानी
Halla Bol
मेरेप्यारे दोस्तो लड़की पर कभी भरोसा मत करना। मैं आपको अपनी सच्ची कहानी बताता हूं। एक जमाना था जब मैं 6से 10साल का बच्चा हुआ करता था। उस समय मुझे अपनी ही उमर की लड़की से प्यार हुआ था। हालाकि मैं उस समय 6से10 साल का था । और वो लड़की भी मुझे पसंद करती थी। धीरे धीरे हम दोनो बड़े होते गए। और लगभग लड़की अब 21साल की थी और मैं 25साल का था । अभी कुछ दिनों की ही बात है।मैं अपनी शादी की बात रखने के लिय लड़की को शान्त जगह पर बुलाया। और उससे मैंने कहा मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। लेकिन लड़की ने दो मिनट सोचने के बाद कहा की लेकिन तुमारे पास कोई जॉब नहीं है। मुझे कैसे खुस रखोगे। उसने बताया कि उसकी शादी किसी और लड़के के साथ फिक्स हो गया है और लड़का अमेरिका मैं जॉब करता है। और मैं हैरान रह गया। यह कहकर लड़की चली गई। और मै कम से कम 2 दिन तक खूब रोया। तब से मुझे एहसास हुआ की कभी किसी लड़की के ऊपर भरोसा करने से पहले उसके बारे मे जानना जरूरी है। दोस्तो यह मेरी सच्ची कहानी है आप मजाक बिलकुल भी नहीं समझे। और आप सभी अपना खयाल रखना। अभी के लिए अलविदा मेरे दोस्तो। मैं और भी अच्छी और सच्ची कहानी लाऊंगा तब तक के लिए good बाय।। ©Halla Bol मेरी दुख भरी कहानी। #Winter