Nojoto: Largest Storytelling Platform

New navratri 4th day prasad Quotes, Status, Photo, Video

Find the Latest Status about navratri 4th day prasad from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, navratri 4th day prasad.

Stories related to navratri 4th day prasad

    LatestPopularVideo

Ajita Bansal

#navratri day 2 #Poetry

read more
माँ ब्रह्मचारिणी का वंदन

सादा जीवन, संकल्प महान,
माँ ब्रह्मचारिणी का ऐसा गुणगान।
धैर्य की प्रतिमा, साधना में लीन,
जीवन का अर्थ, सिखाती हमें नवीन।

व्रत का पालन, तप का अनुष्ठान,
सत्य की राह पर, चलता जो इंसान।
माँ की कृपा से, मिलता उसे ज्ञान,
हों दूर दुख, हो सुखमय जहान।

स्निग्ध सौम्या माँ, तप की पहचान,
आशीर्वाद से भर देती हैं प्राण।
नवरात्रि का दूसरा दिन, है विशेष,
माँ ब्रह्मचारिणी के चरणों में वंदन अशेष।

©Ajita Bansal #navratri day 2

let's learn with kk

4th of October one liner current affairs #Videos

read more

Ankita Tantuway

White बात बात पे माँ बहन के नाम गाली देने वाले, 
मन्दिर में "जय माता दी "के नारे लगाते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

घर की स्त्रियों को अक्सर पाबंद करने वाले , 
माँ की शक्तियों का खूब बखान करते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

स्त्री के चूड़ी पहनने को कमजोर बताने वाले , 
माँ को पूरा करने सोलह श्रृंगार चढ़ाते लोग |
हाँ समाज के वो दोगलेे लोग ||

दोबारा बेटी जन्म लेने पर उदास होने वाले, 
माँ के नौ रूपों का सत्कार करते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

बेटियों के उस रक्त को अशुद्ध कहने वाले, 
माता के लाल रंग को पवित्र मानते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

स्त्रियों की इज्जत को तार तार करने वाले, 
नवरात्रि में आदिशक्ति का उपवास करते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

©Ankita Tantuway Happy Navratri
#navratri 
#Women #women_equality_day

Shimpi Tripathi

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी
नवरात्रि की शुभकामनाएं !

©Shimpi Tripathi #navratri

Uma Vaishnav

प्रथम नवरात्रा
***************
मात  शैल   पुत्री   करे , रोग  दोष  सब  दूर। 
प्रथम दिवस नव रात का,करे भक्ति भरपूर।। 

मात  शैल   पुत्री    सुनो , हरो    रोग   संताप। 
चरण शरण में रख मुझे, करुणा मय हो आप।। 

सुबह सुबह श्री मात का, करूँ सदा मैं ध्यान। 
कृपा  दृष्टि  रखना सदा, देना हम को ज्ञान ।।

©Uma Vaishnav #navratri

Rakesh Srivastava

वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ 
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

©Rakesh Srivastava #navratri

रा’ सोमदेवसिंह

माँ दुर्गा के 9 रूप में से प्रथम रूप मां शैलपुत्री के रूपकी हम पूजा करते हैं
नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं

©रा’ सोमदेवसिंह #navratri

Radhe Radhe

Rukhsar Begum

4th #Quotes

read more

Jagroshan

#India vs jimbabba T20 4th cricket match #Videos

read more
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile