Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best चार_लोग_ये_कहते_हैं Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best चार_लोग_ये_कहते_हैं Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 2 Followers
  • 2 Stories

Mishika Gupta

आज दिल मे एक ख्याल आया क्यो भगवान ने हम लड़कियो को ही सब समझाया? 
बात शादी के बाद घर छोड़ने की हो 
या फिर पच्चीस सालो से देखे ख्वाबो को तोड़ने की हो, 
बात परिवार को संभालने की हो 
या फिर बच्चे पैदा कर उन्माद खंगालने की हो, 
आखिर क्यो हर उम्मीद सिर्फ लड़कियो से की जाती है? 


हा आज समय बदल गया है 
तभी तो अगर एक लड़की सब करने पर अपने लिए शांत मन की गुहार लगा भी दे
 तो भी उससे ही कहा जाएगा कि तुम कमाना शुरू कर संभाल लो न, 
क्या तुम इतना नही कर सकती?

क्या सचमुच एक लड़की कुछ नही कर सकती?
क्या सचमुच वह एक कोख से होकर भी पराई होती है? 
क्या लडके अपना घर,परिवार, दोस्त सब छोड़कर पच्चीस साल बाद किसी और के घर हमेशा के लिए जा सकते है? 
आखिर क्या सचमुच लड़की की कोई जिन्दगी 
कोई कहानी नही हो सकती? 

क्या इन सवालो के हल ढूंढते ढूंढते 
एक लड़की खुद मे खुद को बचा पाएगी? 
कही वह भी तो, बाकि हर लड़की की तरह 
केवल जिंदा लाश तो न बन जाएगी?

©Mishika Gupta #alonegirl 
#अकेलापन_भी_बहुत_कुछ_सिखा_जाता_है 
#missing_home 
#चार_लोग_ये_कहते_हैं 
#missing_life 
#जिंदगी_का_सफर

Shaivya Bhadauriya

एक रोज़ बहुत सोचा उन चारों के बारे में,
क्या कहेंगे वो हमारे बारे में,
लेकिन कुछ समझ नहीं आया,
तो प्रश्न फिर दुहराया,
अचानक से एक उत्तर आया,
शायद वो जबाब सही लाया,
उसने जबाब में बतलाया, 
एक ही शब्द सब ने कहलाया ...

राम नाम सत्य है।

©Shaivya Bhadauriya #चार_लोग_ये_कहते_हैं


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile