Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best भूख_बिकती_है Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best भूख_बिकती_है Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 1 Stories

Aurv Vishal

भावों में आँसू भरकर
दर्दभरे लफ्जों को चुनकर
कविता लिखी गई ,
उस भुखे का पेट तो नहीं भरा 
मग़र , पढ़ने वालों की आँखें भर गईं

आँखों के गड्ढों और 
गालों से बाहर झाँकते जबड़ों को
बहुत ही खूबसूरती से 
उतारा गया कैनवास पर
भूख की पेन्टिंग लाखों में बिक गई

एक फोटोग्राफर ने बेहद मार्मिक
तस्वीर खींची , उस भूख से
मरते हुए बच्चे की ....
जिसके बाद वो बच्चा 
दुनिया से अलविदा कह गया
मगर मशहूर पत्रिका के कवर पृष्ठ पर
उसकी वो आखिरी तस्वीर छप गई ,
और उसे जमाने भर में मशहूर कर गई

©Aurv Vishal #भूख_बिकती_है
#और्वविशाल


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile