Find the Best चौसर Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Rajni Sardana
#चौसर चौसर की बिसात पर, बड़े बड़े युद्ध हुए, गोटियों की चालों पर, ना जाने कितने छले गए | इतिहास के कितने पन्ने, इन्ही छल-कपट के हैं साक्षी, खेल कब युद्ध बन जाता, मूक,बहरे,अंधे हो जाते खिलाड़ी | वक़्त के साथ चालों की चाल बदली, खेल खेलने वालों ने नियम-शर्ते बदली, गोटियों से किये गये इंसान बदली, धोखेधड़ी ने जिंदगी से मौत बदली | लालच,ईर्ष्या,अहं ने इंसानियत कुचली, इंसान की फितरत नरभक्षी में बदली, फरेब की कटार से खून की होली खेली, बार-बार धोखे की बिसात ने नफ़रत उगली | ©Rajni Sardana #चौसर
Ambika Mallik
#चौसर तुम हो आज की शसक्त नारी, तुम्हें दिया हर चौसर का भान। दुराचारी के जाल में फंसकर, नहीं खोना तुम अपना ज्ञान ।। हर चौराहे पर दुष्ट दुशासन की , आँखें करेंगे जब चीर हरण। रक्षा करना स्वयं सतीत्व का टुकड़ों में मत गंवाना जान ।। जीवन के हर जंग में चारों ओर, मीठी बातें हैं पासे से बिछी। देख भाल कर कदम बढ़ाना बिटिया तुम रुप हो शक्ति की।। अम्बिका मल्लिक ✍️ ©Ambika Mallik #चौसर poonam atrey कवि संतोष बड़कुर Riya Mili Saha Mohan raj Poonam Awasthi Kamalakanta Jena (KK) वंदना .... Singh Rajnish Ambika Jha Chanda Singh MIND-TALK Rihan saifi Umme Habiba Yogita Agarwal Bhavana kmishra Sankranti Nitin Chauhan Yogita Agarwal
Anjali Jain
जब ग़लत लोग, मर्यादा की सभी सीमाएँ लांघ जाते हैं तो मर्यादा का पालन करने वालों को भी, मर्यादा की सीमाएँ छोड़ देनी चाहिए, नहीं तो प्रलय आती है और हर युग में आएगी!! #चौसर की सभा #20. 04.20
#चौसर की सभा 20. 04.20
read moreprajjval
सतरंज बिछी है चौसर की तुम हिम्मत साधे खड़े रहो। इतिहास याद कर के तुम भी हे प्रिय युधिष्ठिर चले रहो। सारी विपक्ष की चालें भी बस मामा शकुनी वाली हैं। द्रोपदी भाँति ही अबकी से ये सत्ता लगने वाली है। तुम गर लालसा ना त्याग सके तो बाज़ी हार भी सकते हो। गर सयंम धारण कर लोगे तो उन्हें मार भी सकते हो। ये युद्ध नही है बहुत बड़ा पर महायुद्ध हो सकता है गर कर लोगे मन मे निश्चित तो पाप, शुद्ध हो सकता है। सत्ता को बदने से पहले मन का भी बुद्धि प्रसार करो। पासों का पूरा अध्यन हो तब जाके तुम प्रतिकार करो। गर चूक हुई थोड़ी सी भी यूँ स्वयं घात मिल सकता है चौसर है क्रमशः बिछी हुई अज्ञातवास मिल सकता है। ये तुमको निश्चित करना है कि कितना दांव लगाना है। गर हार गए तुम ये बाज़ी तो चीरहरण हो जाना है। #NojotoQuote राजनीति की महाभरत🙏
राजनीति की महाभरत🙏
read more
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited