Find the Best फागुन_के_दोहे Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
सतीश तिवारी 'सरस'
👇 चंद दोहे (1) प्रिया न हो जब पास में ,छिड़े हृदय में जंग। भायें फिर कैसे हमें,ये फागुन के रंग।। (2) टेसू अब भाते नहीं,भाती नहीं गुलाल। उत्तर हम ढूँढ़ें कहाँ,फागुन करे सवाल।। (3) बंधु इलर्जी रंग से,त्रस्त हों जिनसे अंग। धोता मन के हर बरस,फागुन सारे रंग।। (4) भैयाजी ख़ुद हर बरस,फागुन खेले फाग। लेकिन मन अवसाद का,छेड़े हरदम राग।। (5) फागुन कहता प्रेम से,बनो स्वयं के मीत। हासिल होगी एक दिन,श्रीकृष्ण-सी प्रीत। ©सतीश तिवारी 'सरस' #फागुन_के_दोहे
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited