Find the Best मान_सम्मान Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Juhi Grover
हम बहुत कुछ लिखते हैं, बहुत कुछ पढ़ते भी हैं, क्या सब हमारे चरित्र का प्रमाण है,? जो हम लिखते क्या यही हमारा चरित्र है, या फिर उसके विपरीत। अगर हमारा लेखन हमारा चरित्र है, तो हम अपनी बुराई बर्दाश्त क्यों नहीं कर पाते? और अगर विपरीत लिखते हैं, पाठक को धोखे में क्यों रखते हैं? मान-सम्मान पाने के लिए क्या झूठ लिखना सही है, या फिर बनावटी सिनेमा की तरह हीरो सा प्रवेश करना? आदर्श तो बन जाते हैं, क्या हम खुद का भी आदर्श बन पाते हैं कभी? क्या हमारा लेखन उतना ही आदर्शात्मक है? और अगर है तो क्यों होता ग़लत कुछ भी, क्यों हम ग़लत को सही और सही को ग़लत मान लेते हैं, क्या हम भ्रम में हैं या सच को जीना ही नहीं चाहते हैं? अपना सच लिखना आसान नहीं, वजह चाहे कुछ भी हो, फिर पता नहीं क्यों दूसरों का सच लिखते हुए सोचते तक नहीं? #चरित्र #प्रमाण #लेखन #आदर्शात्मक #बनावटी_सिनेमा #मान_सम्मान #yqhindi #bestyqhindiquotes
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited