Find the Best लड़के_भी_पराए_होते_है Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Archana Tiwari Tanuja
हां लड़के भी होते हैं पराए यह बोलना पड़ा, वो लड़का था मगर उसे भी घर छोड़ना पड़ा। मां -बाप का लाड़ला! दिल-ओ-जां से प्यारा, छोड़ बचपन के संगी - साथी दूर जाना पड़ा। कभी शिक्षा तो कभी जिम्मेदारियों के नाम पे, इस शहर से उस शहर उसे बसर करना पड़ा। गिलास भर पानी जो! खुद कभी न लेता था, पेट की खातिर उसे आज बर्तन मांजना पड़ा। खाने के हर निवाले पे जो नुक़्स निकालता था, खाली पेट उस बेचारे को परदेस में सोना पड़ा। सब्जी का थैला उठाना जिसे लगता था भारी! उसे है कांधे पे गट्ठरों का भारी बोझ ढोना पड़ा। अपनों के सपनों को पूरा करने की ज़िद लिए, यातना भरी मसाफ़त से उसे है गुजरना पड़ा।। अर्चना तिवारी तनुज ©Archana Tiwari Tanuja #boys #Traditional #Trading #selfrespect #nozotohindi #nozotofamily #MyThoughts #लड़के_भी_पराए_होते_है #kavita #hindi_poetry 02/3/2023
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited