Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best yqdivinity Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best yqdivinity Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 5 Stories

Chanchal Jaiswal

अच्छे शिक्षक की ज़रूरत वस्तुतः सामान्य और कमज़ोर छात्र को होती है जबकि सामान्य और अल्प कुशल शिक्षक को अच्छे छात्रों की आशा।

 #toyou #yqexpanse #yqdivinity #yqguru #yqgratitude

Chanchal Jaiswal

नेह परस नयन वैरागी
राग रमन राम को लागी
चंदन बरन नेहपन जागि
हियवन हरिन भये बड़भागी
जासु देह विदेह सो त्यागी
को करि सकै कुअंक विधना की
चितवति चन्द्र दीठि प्रणता की
निरखी अंजोर निकुंज विभुता की
हिय धन हरहिं कौन विधि ताकि
जिन्ह प्राणनन ते सुमिरन लागी
कौन मोहिनी देई छोड़ाई
प्रीत सुप्रीत सुदीप मिताई
गुनत मुक्ति मणि तीर रतना की
प्रीत निकेत वत्सल छमता की
बात नहीं लघुता गुरूता की
अंतस भोर भए उरूता की
उगहिं बालरबि समरस झांकी
संबल पाए अनय नयता की
नेह परस नयन वैरागी
पारस भए प्राण रति जाकी

 #toyou #loveforalmighty #yqdivinity #yqhumanity #yqdeliverence #yqpeace

Chanchal Jaiswal

दिल से ज़ुदा धड़कनों का पता क्या है
दैरे मक़तब को क्या मालूम वफ़ा क्या है
बसता है दिलों में नूर और आँखों में हुज़ूर
वरना कोई कह दे बताए ख़ुदा क्या है #toyou #yqdivinity #yqlove #yqworship #yqfriendship #yqblessings

Chanchal Jaiswal

पूछूं कि तुझसे ऐ ख़ुदा या तेरी कायनात से
लाज़िम सवाले ज़िन्दगी का कोई तो जवाब #toyou #yqlove #yqlife #yqdivinity #yqhumanity #yqrestlessness

Chanchal Jaiswal

तेरी लौ में तुझे ढूँढती है नज़र
बोल फिर क्यों कहीं तू न आता नज़र
चारों सिम्त फैली है बस बेबसी
क्या दुआ में नहीं कोई होता असर
देने वाले है सबकुछ तेरा ही दिया
छीन ही लेना था बोल फिर क्यों दिया
रूह कैसे करे...और कितना सबर
बोल दे, बोल दे तू कहीं हो अगर



 #toyou#poeticjustice#callings#prayers#yqdejection#hopevshoplessness#yqdivinity


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile