Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best रहने_दिया Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best रहने_दिया Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 1 Stories

Jagjeet Singh Jaggi... ख़्वाबगाह...!

लिखते तुझ को बे-वफ़ा मग़र रहने दिया
 सब को इस राज़ से बे-ख़बर रहने दिया

इसलिए भी नहीं किया तेरा ज़िक्र ज़्यादा 
तेरा किरदार कहानी मे मुख्तसर रहने दिया 

जो याद दिलाता है मुझ को तेरे धोखे की
आँगन में लगाया तेरा वो शजर रहने दिया

कौन पाना चाहता है अब मंज़िल तेरे बाद 
तेरे बाद खुद मे शामिल एक सफर रहने दिया

रहने दिया तेरा दिया जख्म हरा, किसी भी 
दवा का असर उस पर बे असर रहने दिया

रखा दर्द को दबा कर ताउम्र सीने में 'जग्गी' 
और मुस्कान को अपने होंठों पर रहने दिया

©Jagjeet Singh Jaggi... ख़्वाबगाह...! #kitaabein #रहने_दिया


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile