Find the Best alokgargkumarshukla Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about laxmi agarwal and alok dixit love story, target with alok, target with alok.in, targate with alok.in, alok nath personal life,
Alok Garg Kumar Shukla
कहते हैं जो कुछ होता है, अच्छा होता है, मौत के बदले मौत भी कोई सौदा होता है। लब पढ़ लूं मैं, पढ़ लूं आंखें, आखिर कैसे, रूठी हो किस बात पे मुझसे, कहना होता है। अब खुद को ही रोको तुम ख्वाब में मेरे आने से, मुझको भी रातों में थोड़ा सोना होता है। भूख लगी है, धूप तेज़ है, देर हो गयी, काम बहुत है, तुमको तो हर बात पे मुझसे लड़ना होता है। ©Alok Garg Kumar Shukla #nojoto #nojoto2022 #nojotowriters #nojotopoetry #Shayari #Poetry #hindipoetry #alokgargkumarshukla #kavishala #Anger
nojoto nojoto2022 #nojotowriters #nojotopoetry Shayari Poetry #hindipoetry #alokgargkumarshukla #kavishala #Anger #कविता
read moreAlok Garg Kumar Shukla
पराये से लगते हैं ये जमाने वाले, जब रुठ जाते हैं हमसे, मनाने वाले। खंजर तो सबने छुपा रखे हैं मगर, ज़ख्म तो देते हैं दिल लगाने वाले। मैं लौट आना चाहता हूं शहर अपने लेकिन, कहीं दूर बस गए हैं हमें बुलाने वाले। ©Alok Garg Kumar Shukla #Nojoto #nojotoshayari #Nojotonew #nojotowriters #mananewale #alokgargkumarshukla #Shayari #gazal #HeartBreak
#nojotoshayari #Nojotonew #nojotowriters #mananewale #alokgargkumarshukla Shayari #gazal #HeartBreak #शायरी
read moreAlok Garg Kumar Shukla
मुझे ख़बर है कि इस तपिश के बाद बरखा होगा, दौर टूटेगा ये भी इक दिन, फिर सब अच्छा होगा। ये नाकामियों के किस्से, ये दर्द भरी बातेँ तुम्हारी, जब कोई अपना सुनता होगा तो क्या कहता होगा। ये भरोसे, ये ख़्वाब कभी गिरकर नहीं टूटा करते, जो टूटा था कल रात, जरूर कोई बुरा सपना होगा। यूँ हार कर न बैठो, तुम तो करिश्माई हो आलोक, रस्ते खत्म भी हो गए अगर, तो आगे भी रस्ता होगा। ......GARग ©Alok Garg Kumar Shukla #nojoto #nojotohindi #Nojoto #nojotowriters #sabachchahoga #Poetry #alokgargkumarshukla #Shayari
nojoto #nojotohindi #nojotowriters #sabachchahoga Poetry #alokgargkumarshukla Shayari #शायरी
read moreAlok Garg Kumar Shukla
बहुत टूटना तो गले से लगाना, यूं घण्टों सुनेंगे, हमें सब बताना। बताना की कैसे हमें तुम मिली थी, बताना की कितना बुरा है ज़माना। तुम्हारे लिए नई दुनिया बनेंगे, जिसमें औरों को आने की इजाज़त नहीं है। तुम्हें यूं आंसू बहाने की इजाज़त नहीं है। ©Alok Garg Kumar Shukla #Nojoto #nojotohindi #aloknojoto #kavishala #poetry #izazatnahihai #alokgargkumarshukla #peace
Alok Garg Kumar Shukla
Alok Garg Kumar Shukla
कितनी बदसलूक है, ये ख्वाबों की दुनिया ये अजमत की दुनिया, अजाबों की दुनिया पढ़ा तो बहुत है किताबों को लेकिन, किताबों में मिलती, किताबों की दुनिया। ......GARग ©Alok Garg Kumar Shukla #nojoto #nojotoshayari #nojotowriters #shayari #kavishala #alokgargkumarshukla #Rose
nojoto #nojotoshayari #nojotowriters #Shayari #kavishala #alokgargkumarshukla #Rose #शायरी
read moreAlok Garg Kumar Shukla
छोड़ो भी अब बहुत मनाना हो गया, तुमको रूठे एक जमाना हो गया। लिखते लिखते तुमको सदियां बीती, मेरा हर अशआर पुराना हो गया। चलो बता देता हूं मैं भी रोता हूँ, झूठ मूठ का हंसना हंसाना हो गया। ©Alok Garg Kumar Shukla #Nojoto #nojotohindi #nojotoshayari #nojotopoetry #kavishala #chhorobhiab #alokgargkumarshukla
Alok Garg Kumar Shukla
इतनी आग नहीं अब मुझमें, जलके अम्बर भर जाऊं मैं, धधक के बुझने से अच्छा है, खामोशी से मर जाऊं मैं। ©Alok Garg Kumar Shukla #Nojoto #nojotohindi #nojotoshayari #nojotowriters #kavishala #marjajnmain #alokgargkumarshukla #Light
Alok Garg Kumar Shukla
मुझे बहुतों से इश्क़ हुआ मगर इस तरह न हुआ, मुझे छोड़कर जाने वालों से मेरा झगड़ा न हुआ। सच है कि मोहब्बत से भूख नहीं मिटती साहब, मैं कैसे कह दूं, उससे बिछड़ कर अच्छा नहीं हुआ। कोई सरकारी बाबू हैं अब उसकी जरूरतों के लिए, और वो कहती है कि इश्क़ में मेरा सौदा न हुआ। ©Alok Garg Kumar Shukla #Nojoto #nojotohindi #nojotopoetry #kavishala #nojotowriters #alokgargkumarshukla #flowers
Alok Garg Kumar Shukla
तेरे यहां तो घर पक्के हैं, फिर भी कच्चे दिल के लोग। मेरे गांव की सड़क बदलती, तेरे यहां बदलते लोग। ©Alok Garg Kumar Shukla #Nojoto #nojotoshayari #nojotowriters #kavishala #badaltelog #alokgargkumarshukla