Find the Best दोहावली Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about दोहावली किसकी रचना है, दोहावली की भाषा, दोहावली वक्त के दोहे, दोहावली अर्थ सहित pdf, दोहावली अर्थ सहित,
Dr Nutan Sharma Naval
White दोहा अधरों पर फिर रुक गई,आते आते बात। समझो खाई है कहीं, अपनों से ही मात।। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
White दोहा पिरो दिये जब पंक्ति में, कल तुकान्त सह भाव। तब लय की पतवार ले, तैरे दोहा नाव।। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
दोहा गंगा के तट पर मिले,धोते पाप जनाब। कौन कौन से पाप का,करते फिरे हिसाब।। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
White दोहा प्यादों में शतरंज के,एक खास है बात। अपने-अपनों को यहाॅं,देते कभी न मात। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
दोहा छुपा लिया रूमाल में,नैनों का ये नीर। पाकर ये महॅंगा रतन, फिर भी रहे फ़कीर।। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
दोहा गॅंगा,जमुना,सरस्वती, रावी और चिनाव। इनसे भी गहरे हुए,मन में मेरे घाव। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
Book quotes दोहा गीता में श्री कृष्ण ने, दिया यही समझाय। फल की इच्छा व्यर्थ है, कर्म संग में जाय। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
दोहा अनपढ़ और गॅंवार थे,दिया अँगूठा छाप। कोरे दस्तावेज़ को,नहीं सके हम भाँप।। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
दोहा चाहे जैसा हो समय,जाता ही है बीत। यही बताकर बीतता,किसकी किससे प्रीत। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली
Dr Nutan Sharma Naval
Holi is a popular and significant Hindu festival celebrated as the Festival of Colours, Love, and Spring. दोहा फागुन में फिर से यही,मुझको हुआ मलाल। मुट्ठी में ही रह गया, रंग अबीर गुलाल।। ©Dr Nutan Sharma Naval #दोहावली