Find the Best एक_स्त्री Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about स्त्री का पुलिंग क्या है, स्त्री के शरीर की जानकारी, स्त्री धन क्या है, स्त्री की सुंदरता पर कविता, स्त्री के शरीर पर तिल,
erakash21
एक स्त्री का एकांत? घर, प्रेम और जाति से अलग एक स्त्री को उसकी अपनी ज़मीन के बारे में बता सकते हो तुम? बता सकते हो सदियों से अपना घर तलाशती एक बेचैन स्त्री को उसके घर का पता? क्या तुम जानते हो अपनी कल्पना में किस तरह एक ही समय में स्वयं को स्थापित और निर्वासित करती है एक स्त्री ? सपनों में भागती एक स्त्री का पीछा करते कभी देखा है तुमने उसे रिश्तों के कुरुक्षेत्र में अपने आपसे लड़ते? एक स्त्री के मन की गाँठें खोल कर कभी पढ़ा है तुमने उसके भीतर का खौलता इतिहास? पढ़ा है कभी उसकी चुप्पी की दहलीज़ पर बैठ शब्दों की प्रतीक्षा में उसके चेहरे को? ©erakash21 #एक_स्त्री
BEENA TANTI
नतीज़ा अगर अच्छा होना है, तो इम्तहान के हर दौर से, गुजरना मंज़ूर है मुझे, क्योंकि मै एक स्त्री हूं। ।।शुक्रिया।। ***बिना*** (26/06/22) *********** ©BEENA TANTI #एक_स्त्री
Abhishek Dwivedi
सामान्य हूं सामान नहीं । एक स्त्री Abhishek Dwivedi #एक_स्त्री #स्त्री #Women #Poetry #poem #Poet #Nojoto #Love #abhishekdwivedi #Smile
Sony Chauhan
#एक_औरत_एक_स्त्री_एक_माँ सुबह से दूसरे के घरों में काम करके थक जाती हैं। फिर भी घर आकर खाना बनाती हैं, देह का अंग-अंग दर्द से टूट रहा होता है। फिर भी किसी से कुछ नहीं कहती है। खाना खाने के लिए , अपनी बारी का इंतजार करती हैं , जब बारी आती है , उसे सारे बर्तन खाली दिखाई देते हैं। फिर भी किसी से कुछ नहीं कहती है।। सुबह-सुबह सकारात्मक सोच के साथ आंखों में एक नई चमक लिए , अपने कामों में व्यस्त हो जाती हैं , समय का पता ही नहीं चलता भूखे पेट दिन भर काम करती हैं। फिर भी किसी से कुछ नहीं कहती हैं।।। #एक_औरत ,#एक_स्त्री, #एक_माँ @sony... #एक_औरत #एक_स्त्री #एक_माँ
#एक_औरत #एक_स्त्री #एक_माँ #एक_औरत_एक_स्त्री_एक_माँ
read more
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited