Find the Best खुलीहवाकीकीमत Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Vivek Mehta
आज क़ैद हुआ इंसान, तो जाना खुली हवा की कीमत क्या है। सरपट दौड़ती जिंदगी में आया विराम, तो जाना खुली हवा की कीमत क्या है। कीमत पूछो आजादी की उनसे, जो पिंजरे में कैद हैं। ये ही वो पिंजरे हैं, जो इंसान की चलती जिंदगी में रुकावट के लिए खेद हैं। ऊँच नीच, जात पात, छूत अछूत के ये पिंजरे भी तो मानव मेड हैं। भगवान ने बनाया सबको समान है, इंसान ने खोली धरती पर अपनी दुकान है। इन दुकानों पर बिकता नफ़रत का जहर है, ऐ री कुदरत ये तेरा कैसा कहर है। ऐ इंसान मत दे तू भगवान को चुनौती, ये उसकी बनाई दुनिया है जो है काफी अनूठी। जिसे तूने समझा बहुत बलवान है, उसका भी तो अंतिम ठिकाना शमशान है। तू अपने आप को इंसान रहने दे, मत बन भगवान दुनिया जो कहती है कहने दे। अपने चेहरे से नफ़रत का मुखौटा उतार कर तो देख, जिंदगी संवर जाएगी तू विचार कर तो देख। आज जो समा है, ऐसा वक़्त भी आना जरूरी था, धरती के इंसान को उसकी औकात दिखाना भी जरूरी था। अपने मद में मृत पङे थे, आज पहचाना जीवंत क्या है। आज कैद हुआ तो जाना खुली हवा की कीमत क्या है। विवेक महता। #खुलीहवाकीकीमत
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited