Find the Best 13quotebyme Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Akash Thakur
पास ही अगर आना है तो, दूर जाने का बहाना क्यों? प्यार अगर करते हो तो, ऐसे हमें सताना क्यों? रह लो हमेशा के लिए, या दिल से रुख्सत हो जाओ, ये बार बार जा कर आना, फिर आ कर के यूं जाना क्यों? तू जानती है ये बेरुखी तेरी, सीने पे बोझ बढ़ाती है, तो बार बार फिर बेवजह, आशिक़ को यूं तड़पाना क्यों? जा रहा होता हूं मैं, जो अँधेरे के आग़ोश में, हर बार रौशनी बन कर, हिम्मत का हाथ बढ़ाना क्यों? ले ये जान हाज़िर है मेरा, कदमों में मेरे प्यार के, कर दे क़लम तलवार उठा, हर बार रहम खाना क्यों? ग़र अब भी तुझे ख्यालों में, मेरा ही ख्याल जो आता है, तो आजा न बेखौफ़ तू, यूं दुनिया से घबराना क्यों? तू कह दे अगर एक बार मुझे, खुदा के सामने तस्लीम करूं, चाहे तो आजमा कर देख, आजमाने से शर्माना क्यों? पास ही अगर आना है तो, दूर जाने का बहाना क्यों? #13quotebyme #Nojoto #Love #akash #akashthakur
#13quotebyme #Love #akash #Akashthakur #thought
read more
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited