Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best mishrajee Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best mishrajee Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 5 Stories

Mishra Jee

जाति देख वोट करें ,नेता दबंग चुने।
 तब बात करें रोजगार की, बात बाढ़ से निजात की।
 बात करे विकास की ,संपन्न समाज समृद्ध बिहार की।
 दबंग चुनते तब चाहते कानून व्यवस्था। 
भ्रष्टाचारी चुनते चाहिए शिक्षा स्वास्थ्य अच्छा। 
छात्र समय नेता बनते, नेता समय हो जाते मजदूर। चौक चौराहे ज्ञान बाटे, तब कहते युवा बेरोजगार मजबूर। 
राजकुमार को चुनते हैं सुखी किसान का स्वप्न बुनते हैं।
 तानाशाह चुनकर, समाजवाद - लोकतंत्र की बात करते हैं।
 जातिवादी नेता तो है,जनता भी कुछ कम नहीं। 
मानो तो जातिवाद छोड़ो स्वार्थी दबंग बिल्कुल नहीं।
 ईमानदार - कर्मठ नेता चुनो। तब ही होगा संपन्न समाज समृद्ध बिहार।  Mishra JEE

©Mishra Jee #mishrajee

#hbdvirat

Mishra Jee

नेता लगे बोलने, एक दूसरे का पोल खोलने, पार्टी लगे छोड़ने, गठबंधन लगे करने, टिकट लगे बिकने। 
समझो चुनाव आया। 
 लगे टकराने बयान, नेता लगे गरजने, गली में लगे टहलने, लोगों से लगे मिलने।   
जानो चुनाव आया। 
हंगामा चारों ओर हो, याद आए दलित जात, याद आए आरक्षण की बात, याद आए अपनी जात, याद आए विकास की बात, शिलान्यास लगे बरसने, वादा लगे गरजने, पैर लगे छुने, प्रणाम लगे करने। अरे मान लो भैया चुनाव आया।

©Mishra Jee #mishrajee #चुनाव

#HBDShastriJi

Mishra Jee

#mishrajee poem on महिला उत्पीड़न। #HBDShastriJi #कविता

read more
जरूरत भगत के क्रांति सा चंद्रशेखर के पिस्तौल का।
 मोम जला मातम मनाए बलात्कार पर भारत के लोग।
 भूले लंका दहन भूल गए “नारी सम्मान" में युद्ध महाभारत का।
 कानून का कोई डर नहीं बिक रहा अंबेडकर का संविधान।
 पीड़ित आत्मा बापू का हुआ क्या? देखा क्या था ख्वाब?
 घृण उन लोगों से जो जुबान खोले अपराधी देखकर जात। 
घृण उन बुद्धिजीवो से जो बोले देखकर विशेष जात। 
घृण उन लोगों से हल्ला करें सिर्फ उनको फोटो खींचाना काम।
 तेरी मेरी सरकार ढूंढे, ढूंढे तेरी मेरी जात। 
जाति देख फैसला कर दे सोशल मीडिया के दलाल। 
सभी पार्टी नाटक करे बिना देखे अपना शासन काल।
 बेटी संरक्षण पर बात करें सब रोक न सका कोई बलात्कार।
 थूक दो उस मुंह पर जो ढूंढे इसमें जात, जो करे राजनीति बात।
 हाथ जोड़ विनती करूं ढूंढो ना इसमें जात, करो ना राजनीतिक बात। 
जात ना देखो अपराधी का कर दो न्याय उचित, पड़ा रहन दो राजनीति दुख समझो उसका जो पीड़ित। 
हर गली में दुशासन बैठा लाऊं कितने श्री कृष्णा, जरूरत है लंका दहन का आ जाओ हनुमंत फिर। Mishra JEE

©Mishra Jee #Mishrajee poem on महिला उत्पीड़न।

#HBDShastriJi

Mishra Jee

रामराज्य हो, सम्राट अशोक सा विकास हो।
 मेरी सरकार नहीं, जनता सेवक सरकार की बात हो। 
भ्रष्टाचारी को दंड, ईमानदारी का उपहार हो।
 अभिनेता नहीं, किसान पर बात हो जवान का सम्मान हो।
 विदेशी स्टाइल नहीं, भारतीय संस्कृति का विस्तार हो।
 माता-पिता का सम्मान हो, शिक्षा- संस्कार का विस्तार हो।
 अपराधी को दंड, न्याय- न्यायालय का सम्मान हो। 
देश में दंगा नहीं, साफ गंगा का समाचार हो।
 जाति नहीं, मानवता का बात हो।
 भत्ता नहीं, बेरोजगारी पर विचार हो।
 कथित दलित नहीं, वास्तविक दलित का अधिकार हो। 
इस प्रकार समृद्ध संपन्न आत्मनिर्भर हिंदुस्तान  हो। Mishra JEE #mishrajee 

#leftalone

Mishra Jee

सरगर्मी तेज है, चुनाव जो विशेष है।
 नेताजी आएंगे, दिन में सपने दिखाएंगे। 
गाया गीत दोहराएंगे, खूब तालियां बजवाएंगे। 
खुद को जाती समर्थक बताएंगे, रंगभेद समझाएंगे। 
विकास की बात पर कतराएंगे, बाढ़ बेरोजगारी दबाएंगे। 
कहेंगे गांव को सुंदर बनाना है, जीतने बाद ही सड़क भी नाला हो जाना है। 
जीतने बाद “औकात में रहो" बताएंगे, “तुम्हारे वोट से थोड़ीए ना जीते हैं"समझाएंगे।  
जीताओ किसी को उपर्युक्त ही होना है। 
चुनावी रंगमंच आया है, ड्रामेबाज नेता मेरे गांव तक आए हैं.......repeat again..... MISHRA JEE #mishrajee #चुनाव

Mishra Jee

सरगर्मी तेज है, चुनाव जो विशेष है। 
नेताजी आएंगे, दिन में सपने दिखाएंगे। 
गाया गीत दोहराएंगे, खूब तालियां बजवाएंगे। 
खुद को जाती समर्थक बताएंगे, रंगभेद समझाएंगे।
 विकास की बात पर कतराएंगे, बाढ़ बेरोजगारी दबाएंगे।
 कहेंगे गांव को सुंदर बनाना है, जीतने बाद ही सड़क भी नाला हो जाना है। 
जीतने बाद “औकात में रहो" बताएंगे, “तुम्हारे वोट से थोड़ीए ना जीते हैं"समझाएंगे।  
जीताओ किसी को उपर्युक्त ही होना है। 
चुनावी रंगमंच आया है ड्रामेबाज नेता मेरे गांव तक आए हैं.......repeat again..... MISHRA JEE #mishrajee

#SilentWaves


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile