Nojoto: Largest Storytelling Platform

शीर्षक - शब्द *************** शब्द शब्द शब्द दुन

शीर्षक - शब्द 
***************
शब्द शब्द शब्द 
दुनिया का खेल ‘शब्दों’ का  होता है 
शब्द शब्द को लुभाते हैं 
 शब्द ही शब्द के आखों को रुलाते हैं 
शब्द ही दिल को समझता   
शब्द ही मन को दुखाता है

शब्द ही शब्द को झकझोर जाते हैं 
शब्द ही शब्द को सहला भी देते है 
शब्द ही शब्द पर विश्वास बनाते  हैं 
शब्द ही शब्द पर विश्वासघात कर जाते  हैं 

शब्द ही शब्दों पर 
ज़िंदगी की तमाम चक्रव्यूह रचते हैं
 
ये शब्द ही हैं शब्दों को जोड़ जाते हैं  
कभी कविता कभी काव्य 
कभी रामायण कभी महाभारत रच जाते हैं 
कभी शास्त्र की पाठ पठा जाते 
कभी गीता का उपदेश दे जाते 
शब्दों का ही खेल हैं 
रिश्तों को 
जोड़ने और तोड़ने की कगार पर 
ले जाकर खड़ा करते हैं  
शब्द ही मृदु है शब्द ही विष है 
शब्द पर शब्द पर शब्द 
आगे शब्द पीझे शब्द 
ऊपर शब्द नीचे शब्द 
घिरे हैं हम बीच शब्दों के  भवँर में 
ज़िन्दगीं जीने से पहले 
शब्दों की भीड़ में 
शब्द चुनने की कला सीखो पहले 
 अर्थ के साथ सम्वेदना को समझो 
यदि समझना है ज़िंदगी कि यथार्थ

शब्द शब्द को तोड़ता 
 शब्द ही शब्दों के रिश्तों को मरोड़ता 
इसलिये शब्दों को नाप तोल कर 
 स्वीकार किया करो 
बात शब्द की है तो बता दूँ तुमको 
शब्दो के साथ करोगे खिलवाड़ 
तो जीवन को बना देती नि:शब्द 
शब्दो के साथ करोगे खिलवाड़ 
तो जीवन को बना देती नि:शब्द 

           #निशीथ 🙏

©Nisheeth pandey
  #shabd 
शीर्षक - शब्द 

शब्द शब्द शब्द 
दुनिया का खेल ‘शब्दों’ का  होता है 
शब्द शब्द को लुभाते हैं 
 शब्द ही शब्द के आखों को रुलाते हैं 
शब्द ही दिल को समझता

#shabd शीर्षक - शब्द शब्द शब्द शब्द दुनिया का खेल ‘शब्दों’ का होता है शब्द शब्द को लुभाते हैं शब्द ही शब्द के आखों को रुलाते हैं शब्द ही दिल को समझता #SunSet #lovequotes #Remember #कविता #Ambitions #Likho #Streaks #निशीथ #merasheher #BhagChalo

1,945 Views