Find the Latest Status about नवजागरण और स्त्री from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, नवजागरण और स्त्री.
Ajay Shrivastava
Girl quotes in Hindi आनंद का समय था वही, ईश्वरीय गुणों से जिसकी रचना हुई। स्नेह के सभी भावों से युक्त, प्रकृति की अलंकृत संरचना हुई। जब हुई थी वह उसके परिवार में, लक्ष्मी का संदर्भ दिया था सबने। हताश मन से समाज को, बस वह सोचे जा रही है। क्या देवी का संदर्भ, सच में समाज समझ पा रहा है। पल पल बढ़ती हुई वह, अपने कष्ट को सोच रही है। समाज के रूढ़िवादी दृष्टिकोण को, वह अब समझ रही है। त्रेता में सीता, द्वापर में द्रौपदी ! सबका हाल सोच रही है। कलयुग के समाज के आईने में, स्वयं का प्रतिबिंब देख रही है। लक्ष्मी का संदर्भ पाकर, क्यों वह अब कोसे जा रही है। आखिर झूठे सम्मान का भाव दिखा कर, वो छली जा रही है। समाज की विषमता को समझकर, वो बस लड़ती जा रही है। अपनी इच्छाओं को दबा कर, वह जीवन पार की जा रही है। उसकी इच्छाओं का वास्तविक सम्मान कर, वह आस लगाए जा रही है। अपने विचारों में उलझकर, वह हताश हुई जा रही है। भविष्य की चिंता में, न वह बढ़ पा रही है। समाज के विभिन्न प्रसंगों से, अपमानित हुई जा रही है। चरित्र की पराकाष्ठा का प्रमाण, प्रत्येक क्षण दिए जा रही है। लक्ष्मी के संदर्भ की आस का, आशय में मन में संजोए जा रही है। आकाश से ऊंचे गौरवगान के लिए, स्वर दिए जा रही है। बस बढ़कर कुछ कर पायें, वह दिखाने का संकल्प लिए जा रही है। लक्ष्मी, अहिल्या आदि के चरित्र प्रमाणों से, खुद को दृढ़ किए जा रही है। ©Ajay Shrivastava स्त्री- एक स्पर्श और एक स्पर्श पहचान
स्त्री- एक स्पर्श और एक स्पर्श पहचान #Poetry
read moreनितिन कुमार 'हरित'
Nitin Kumar Harit ©नितिन कुमार 'हरित' स्त्री और स्त्रीत्व | नितिन कुमार हरित #NitinKrHarit
स्त्री और स्त्रीत्व | नितिन कुमार हरित #NitinKrHarit
read moreKalpana Srivastava
स्त्री ******** एक स्त्री तब ही तक आपकी गलतियों को माफ़ करती है , जब तक वो आपसे प्यार करती है.. उसे सब मालूम होता है कौन उसे धोखा दे रहा और कौन उसका हितैषी है। अपने हिसाब से गलत को ठीक करने का भरपूर प्रयास करती है। पर जब उसे ये एहसास होता है की सामने वाला इंसान सिर्फ और सिर्फ उसकी अच्छाइयों का फायदा उठा रहा तो वो अपना रास्ता बदल लेती है, फिर चाहे कोई मारे या जिए पलट कर भी नहीं देखती.... ©kalpana srivastava #स्त्री
saloni toke alfazon ki khumari
ऊची आवाज से शब्दो का गहरा संस्कारो से होकर गुजरता है । ©saloni toke alfazon ki khumari #स्त्री
kanchan Yadav
स्त्री होना आसान नहीं धीरज सहनशीलता संयम सबको मिलता ये वरदान नहीं , पूरे परिवार की जिम्मेदारी फिर भी मिलता सम्मान नहीं , रो लेती है खुद में सामने वाले को होता इसका ज्ञान नहीं , स्त्री होना आसान नहीं ख़ुद के लिया जो जिया उपहार मिला परिवार का रखती ध्यान नहीं स्त्री होना आसान नहीं स्वयं निर्णय ले इतना भी अधिकार नहीं इनसे पूछूं उनसे पुछु तब होता निर्णय स्वीकार सही स्त्री होना आसान नहीं मां पत्नी बहू बेटी जननी संसार वहीं पहरेदारी तुझ पर कितनी स्वयं का खुद पर अधिकार नहीं स्त्री होना आसान नहीं ! ©kanchan Yadav #स्त्री
Swati kashyap
क्यों इतने सपने पालती हो मन में.. जब सपनों के पंख काट दिए जायेंगे एक दिन तू छटपटाएगी चीखेगी चिल्लाएगी और तेरी आवाज़ किसी की रूह तक न जायेगी तू स्त्री है पराए घर में तू पराई ही रह जायेगी तेरे मन के घाव पर मरहम कौन लगाएगा हर घड़ी बस तू ही छलनी की जायेगी हर दोष तेरा होगा, और सारी दलीलें उनकी तू कहेगी किससे.. तेरी बेगुनाही सुनी न जायेगी तू स्त्री है सारे अपराध तेरे सूली पर बस तू ही चढ़ी जायेगी.. ©Swati kashyap #स्त्री