Find the Latest Status about सकारात्मक सोच पर कविता from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, सकारात्मक सोच पर कविता.
Aashutosh Aman.
# हिंदीसाहित्य #हिंदी कविता# छंद शैली।। _____________&&&&&&&& छोटा बड़ा कोई नहीं तुच्छ न महान है,मन में विश्वास रख होगा कल्यान है। कर्म निज करता रह आगे बड़ जायेगा,कर्मशील को ही प्रभु देता पहचान है।। जीवन जो जीना है तो मरना पड़ेगा ही, मरना जो जान गया जीवन में प्रान है। दुनिया से आस नहीं आत्म विश्वास रख, आज जो है छोटा तुच्छ कल को महान।। पाना यदि तुझे कुछ खोना भी पड़ेगा ही ,खोना सीख जायेगा तो पाना भी आसान है। नीचा दिखाने वाले अधिक मिलेंगे तुझे,मछली की आँख देख, जीवन में शान है।। हाथ पर हाथ धर बैठने से होगा क्या, कर्म जो करेगा तभी होगा तेरा नाम है। जग उपहास करे करने दे तुझे क्या, सफल जो होगा जग करता प्रणाम है।। धरती का कण बन धरती में मिल जा ,तब देख अंबर पे तेरा स्थान है। कर्म चाहे जो भी कर याद यही रखना सदा,सद् कर्मों का सदा मान सम्मान है।। मानव है तू भी दूसरों के जैसा ही कुछ भी अलग नहीं फिर क्यों परेशान है। आदमी ही करता है दुनिया में काम सब काम आदमी का है नाम भगवान है।। मान सम्मान तेरा तेरे ही तो हाथ हाथ है खुद की पहचान कर तुझे तेरी आन है। खुद अपने आप को खुद ही न छोटा कर तेरा अभिमान तू ना कि ये जहान है।। आशुतोष अमन🙏🙏 __________&&&& ©Aashutosh Aman. # सकारात्मक सोच#
# सकारात्मक सोच#
read morePushpendra Pankaj
हार से बहक मत ,जरा सकरात्मक सोच, सोच सोच सोच ,रख आशाजनक सोच ।। विचारों के पंछियों को स्वच्छंद उड़ने दो , दूर कोई लक्ष्य हो तो उससे इन्हे जुड़ने दो, अनदेखा अंजाना सा रास्ता चुनना नहीं, कोरी कल्पनाओं के धुंध मे फँसना नहीं, दिशा हीन अहंकार मे,अकड़कर मत चल, जिद मे एक बात को पकड़कर मत चल , अपनी योजनाओं मे कुछ तो रखना लोच। सोच सोच सोच,कुछ सकारात्मक सोच।। पुष्पेन्द्र पंकज ©Pushpendra Pankaj सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच
read morevimlesh Gautamhttps://youtube.com/@jindgikafasana6684?si=qDr1CB9JbHPrEa6o
सकारात्मक सोच दिल मिलाये रखती है, परिवार में कोई नहीं गाँठ पड़ती कोई कार्य नहीं बिगड़ता कभी व्यक्ति किसी कार्य को करने से पीछे नहीं हटता बुराई नहीं करता।सभी का आदर सत्कार करता है ।अपने साथ या किसी के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है। सकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों में अच्छाइयां कूट कूट कर भरी होती हैं।वह सकारात्मक सोच है।। ©Vimlesh Gautam # सकारात्मक सोच
# सकारात्मक सोच #ज़िन्दगी
read more