Find the Latest Status about सुधा from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, सुधा.
Pushpendra Pankaj
कवि की शैली ,कवि की भाषा क्या है कविता की परिभाषा ? सब पर चिंतन करना होगा ।। कविता अस्तित्व रक्षण के लिए, कसौटी पर परीक्षण के लिए, नैतिक मंथन करना होगा।। भूलों पर हो स्वीकारोक्ति, शुद्ध मर्यादित अभिव्यक्ति, पारस से कंचन बनना होगा।। त्रुटियों को हम स्वीकार करें, मौलिक प्रखर विचार रखें, गुरू का वंदन करना होगा।। विष-मलिन विचार टकराएंगे, हलचल कोहराम मचाएंगे, तब चंदन तरु बनना होगा ।। जिससे विशिष्ट प्रज्ञान मिले, जिस संग रहकर सम्मान मिले, अभिनंदन भी करना होगा।। बढ़ना होगा,बढ़ना होगा नैतिक पथ पर चढ़ना होगा, असत्य,अमर्यादित,के विरुद्ध मिलकर क्रंदन करना होगा।। पुष्पेन्द्र "पंकज" ©Pushpendra Pankaj सुधारवादी बनो
सुधारवादी बनो #कविता
read moreashish kumar
नजर नहीं है नजारो की बात करते है, ज़मीन पर चाँद सितारों की बात करते है, वो हाथ जोड़ कर बस्ती को लुटाने वाले, भारी सभा मे सुधारो की बात करते है। ©ashish kumar सुधारों की बात करते है।
सुधारों की बात करते है। #शायरी
read more