Find the Latest Status about आजची जागृत स्त्री कविता from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, आजची जागृत स्त्री कविता.
Neel
White कोशिश तो करो.... समझने की...जानने की... स्त्री का मन...पहचानने की... जितना कोमल तन...उससे भी निर्मल मन... आँखों में सहज सपने और हृदय सुगंधित हवन... निश्छल सी मुस्कान...ख्वाबों में खुला आसमान... टूटे हुए पंखों संग... उड़नी है ऊंची उड़ान... कुछ अनकही सी बातें...कुछ अनछुए से अहसास... यही है एक स्त्री के... उड़ान भरते अनगढ़ विश्वास... तो अब कहो न...क्यूं न कहे ये समाज... एक स्त्री को रहस्य से भरी हुई... कविताओं का उजास... जिसे समझना नामुमकिन तो नहीं... पर आसान भी कहां है...???? प्रेम चाहिए और सब्र भी.... आँखों में उमड़ता अब्र भी.... जहां उसे विश्वास हो तेरे होने का...।। 🍁🍁🍁 ©Neel #स्त्री..एक रहस्यमई कविता 🍁
#स्त्री..एक रहस्यमई कविता 🍁
read moreShweta Mairav
औरत चाहे तो श्रृंगार करे,सृजन करे,और संहार करे वो शक्ति है वो शांति है वो धैर्य है वो क्रोध की ज्वालामुखी है वो ममता का महासागर है वो करुणा की वसुंधरा है वो अभिलाषाओं का आसमान है वो स्त्री है, वो प्रकृति है वो जीवन दायिनी है।। नमन नारी को वो है तो ये ब्रह्मांड है ©Shweta Mairav #स्त्री #womensDay #mairav #mairavmusic #mairavkidiary #mairavrythem #Nojoto #Poetry
#स्त्री #womensday #mairav #mairavmusic #mairavkidiary #mairavrythem Poetry #Thoughts #कविता
read moreshaifali thewriter
✨🙏 " स्त्री " 🙏✨ 🔺🔺 त्रिभुज कविता 🔺🔺 सुनो तुम हो सदैव वंदनीय हो चाहे कोई स्वरूप गंगा बन कभी निर्मल करतीं बन सरस्वती जीवन में स्वर भरतीं रिद्धि बन रिक्तता को पूर्णता में बदलती जो बन आओ सिद्धि असामान्य कौशल भरतीं धर रूप गौ माता का नस नस में क्षीर की शक्ति देतीं वात्सल्य बरसा कर सब पर अपना तुम जीवन सुदृढ करतीं बन गौरी सी संगिनी हम पुरुषों की तुम पग पग में सरगम भरतीं तुम ही कृष्णप्रिया वृषभानु दुलारी कृष्ण के अस्तित्व को सम्पूर्ण करतीं हे स्त्री !! तुम ही तो विष्णुप्रिया चंचला लक्ष्मी हो सुख और समृद्धि की दाता तुम बिन यज्ञ न होते जगत में कहीं भी न ही अन्य कोई भी पुण्य अर्जित हो पाता ©shaifali thewriter त्रिभुज कविता..... स्त्री #Streaks #DailyStories #Nojoto #Women #RESPECT #Feel
त्रिभुज कविता..... स्त्री #Streaks #DailyStories #Women #RESPECT #Feel
read moreShruti Rathi