Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best kathindagar Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best kathindagar Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 1 Stories

ऋषि 'चित्रांश'

कठिन डगर पर चलता साथी,
कठिन डगर पर छूट गया।
जीवन नैया पार लगाता,
बीच में साथी टूट गया।

खेवनहार बन कर आया था,
थाम ली उसने थी पतवार।
ज्वार-भाट से निकल चलेंगे,
कठिनाई को दी ललकार।

उठने लगा जैसे ही जल-जल,
लगा कूदने नाव से।
मैंने उसको रोकना चाहा,
नहीं रुका वो ताव से।

जनम-मरण को उसने न जाना,
सुख-दुःख को न पहचाना।
आज विलोपित हो गया वो,
सिर्फ रह गया वो अफ़साना।

जीवन को उसके सुरक्षित करने,
मैंने कर लिया था दृढ़ प्रण।
ज्वार-भाट की ऊंची लहरों से,
हार गया जीवन का रण।

ऋषि रघुवीर भटनागर "चित्रांश" #kathindagar #sathi #rishichitransh #shayarchitransh


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile