Find the Latest Status about फाग from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about, फाग.
सतीश तिवारी 'सरस'
👇 चंद दोहे (1) प्रिया न हो जब पास में ,छिड़े हृदय में जंग। भायें फिर कैसे हमें,ये फागुन के रंग।। (2) टेसू अब भाते नहीं,भाती नहीं गुलाल। उत्तर हम ढूँढ़ें कहाँ,फागुन करे सवाल।। (3) बंधु इलर्जी रंग से,त्रस्त हों जिनसे अंग। धोता मन के हर बरस,फागुन सारे रंग।। (4) भैयाजी ख़ुद हर बरस,फागुन खेले फाग। लेकिन मन अवसाद का,छेड़े हरदम राग।। (5) फागुन कहता प्रेम से,बनो स्वयं के मीत। हासिल होगी एक दिन,श्रीकृष्ण-सी प्रीत। ©सतीश तिवारी 'सरस' #फागुन_के_दोहे
पूर्वार्थ
प्रेम...⊙ मैं तो बस… इतना जानता हूँ कि… स्वयं में #सभी_ऋतुएँ_है_वह… जो कहीं ठहर जाये… पतझड़… चल पड़े तो… बहार… खिलखिला दे तो… बसंत… शांत हो जाये तो… जाड़ा… क्रोधित हो तो… ग्रीष्म… और आज जब उसने… अपने गालों पर… होली का रंग लगाया… तो अविश्वसनीय सा… लगने वाला यह मेरा प्रेम… #फाल्गुन_के_रंग में… रंग सा गया मैं… जैसे इससे पहले… मैं केवल ऋतुओं को जानता था… रंगों को नहीं… आज उसे देखकर… संसार के सभी रंग… मुझमें बिखर गये… प्रेम का असीम सागर है वह… ऋतुओं से भरी #गागर_है_वह ॥ #प्रेम✍️♥️🧔🏻 ©पूर्वार्थ #फागुनकेरंग
विकाश वर्धन मिश्र
वो बसन्त क्या बसन्त जिसमे तुम न साथ हो माशूका के बिन ही रंग आशिकों के हाथ हो हाथ मे गुलाल हो रेशमी वो बाल हो जहाँ रंग मैं लगाऊं वो तुम्हारा गाल हो ..........shandilya #फागुनी
विकाश वर्धन मिश्र
बहे फागुन की धारा तो तुम्हारी याद आती है सुबह से शाम तक मेरी इसी मे बीत जाती है न रंगों का ठिकाना है गुलालों से भी दूरी है न जाने क्यों मेरी होली तुम्हारे बिन अधूरी हैं अगर हो साथ तुम मेरे तो सातो रंग मिल जाए मेरे सूखे सरोवर मे कमल का फूल खिल जाए #फागुनी